बॉलीवुड

हंसते-मुस्कुराते होली खेलते दिखें सतीश कौशिक, आखिरी Video-Photos देख नम हुई फैंस की आंखें

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री हैरान है। अचानक हुए उनके निधन ने हर किसी को तोड़ दिया है। जहां बॉलीवुड सेलेब्स इस खबर पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं तो वहीं फैंस को भी उनके निधन से बड़ा झटका लगा है। बीते दिन ही फैंस ने होली का त्यौहार जोरों शोरों से मनाया। इसी बीच अचानक सतीश कौशिक के निधन की खबर मिल गई जिसके बाद हर कोई दंग रह गया। अब अभिनेता का एक आखरी वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह हंसते-मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो में खुश नजर आए सतीश कौशिक

satish kaushik holi

दरअसल, सतीश कौशिक पार्टी के लिए रवाना हो रहे थे। वह मशहूर लेखक जावेद अख्तर के घर होली पार्टी में शामिल होने जा रहे थे तभी उन्हें मीडिया वालों ने स्पॉट किया था। इसी दौरान सतीश कौशिक ने पैपराजी को हंसते हुए पोज भी दिए और उन्हें होली की शुभकामनाएं भी दी।

satish kaushik holi

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सतीश कौशिक काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत भी की। होली खेलने के कुछ देर बाद ही कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हो गया।

satish kaushik holi

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद फैंस की आंखें नम हो गई। इतना ही नहीं बल्कि फैंस वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा गया कि, “वह बेहतरीन अभिनेता और अच्छे इंसान थे। फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस के लिए यह बहुत बड़ा नुकसान है, ओम शांति।”

satish kaushik

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि, “इतने फीट तो लग रहे हैं यार ये कैसे हो गया।” इसके अलावा भी कई लोगों ने अभिनेता के निधन पर दुःख जताया तो कई लोगों ने नम आँखों से श्रद्धांजलि दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

मासूम से किया था बॉलीवुड में डेब्यू

satish kaushik

13 अप्रैल 1956 को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जन्मे सतीश कौशिक ने फिल्म ‘मासूम’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद में करीब 100 से भी ज्यादा फिल्मों का हिस्सा रहे जिसमें उन्होंने लोगों को अपने कॉमेडी अंदाज से हंसाया तो अपने गंभीर किरदार से रुलाया भी। उन्होंने ‘मुझे कुछ कहना है’, ‘हसीना मान जाएगी’, ‘राजा जी’, ‘छोटे मियां बड़े मियां’, ‘परदेसी बाबू’, ‘हम आपके दिल में रहते हैं’, ‘हद कर दी आपने’, ‘दुल्हन हम ले जायेंगे’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।

satish kaushik

अभिनेता का इस तरह से चले जाना इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका है। वही उनके फैंस इस बात पर अभी भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं। बता दें, सतीश कौशिक का पार्थिव शरीर दिल्ली के गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में था जहां उनका पोस्टमार्टम हुआ। रिपोर्ट में भी एक्टर के निधन का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया। जल्द ही उनके शव को मुंबई लाया जाएगा जहां पर उनका अंतिम संस्कार होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button