viral

Pics : जिस बोतल का पानी पीती है नीता अंबानी, उसकी कीमत है 44 लाख रुपये, जानिए क्या है खासियत ?

रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी अपनी रईसी के लिए दुनियाभर में चर्चित है। अक्सर ही वे दुनिया के 10 सबसे रईस लोगों की सूची में अपना स्थान रखते हैं। मुकेश अंबानी किसी पहचान के मोहताज नहीं है।

मुकेश अंबानी के साथ ही उनका पूरा परिवार भी चर्चा में बने रहता है। उनकी पत्नी नीता अंबानी भी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। नीता अंबानी भी बेहद रईस है। कभी नीता स्कूल में पढ़ाया करती थी और बदले में उन्हें कुछ रुपये मिला करते थे लेकिन मुकेश से शादी रचाने के बाद उनकी जिंदगी बदल गई।

मुकेश अंबानी की पत्नी नीता की जीवनशैली किसी महारानी से कम नहीं है। उनसे जुड़ी हर एक चीज बेहद ख़ास है। नीता अपनी खूबसूरती से भी लोगों का दिल जीत लिया करती है।

nita ambani

नीता काफी महंगे कपड़े पहनती है। उनके फुटवियर भी काफी महंगे होते है। लग्जरी गाड़ियों में वे सफर करती है और अपने साथ रखने वाले बैग्स पर भी वे लाखों रुपये खर्च करती है। इसके अलावा भी उनसे जुड़ी कई चीजें बेहद ख़ास है। इसी में से एक चीज हम आपको बता रहे है नीता द्वारा पिए जाने वाले पानी और उनकी पानी की बोतल के बारे में।

नीता अंबानी साधारण पानी नहीं पीती है। वे जो पानी पीती है वो या तो फ्रांस का होता है या फिर फिजी का। वहीं नीता जिस बोतल का पानी पीती है उस बोतल की कीमत लाखों रुपये है। इस कीमत में आराम से एक बेहद लग्जरी और महंगी कार खरीदी जा सकती है। आइए आपको विस्तार से बताते है।

नीता अंबानी खुद की सेहत और फिटनेस का काफी ख्याल रखती है। 59 साल की उम्र में भी नीता काफी खूबसूरत और फिट नजर आती है। उन्होंने खुद को काफी मेंटेन कर रखा है। इसके लिए वे ‘Acqua di Cristallo Tributo a Modigliani’ की बोतल से पानी पीती है। बता दें कि इस बोतल की कीमत $60,000 है। भारतीय मुद्रा में यह कीमत 44 लाख रुपये होती है।

बता दें कि ‘Acqua di Cristallo Tributo a Modigliani’ की बोतल दुनिया की सबसे महंगी बोतल में अपना स्थान रखती है। इस बोतल के निर्माण में सोने का इस्तेमाल किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मानव शरीर के लिए फायदेमंद साबित होने वाली 5 ग्राम सोने की भस्म भी इस बोतल के पानी में मिलाई जाती है।

गौरतलब है कि दुनिया की सबसे महंगी बोतल ‘Cognac Dudognon Heritage Henri IV’ को डिज़ाइन करने वाले Fernando Altamirano ने ही नीता अंबानी द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली इस 750 ML की क्षमता वाली पानी की बोतल ‘Acqua di Cristallo Tributo a Modigliani’ का निर्माण किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button