समाचार

इस्लाम छोड़कर आरिफ खान बन गया हिंदू, मुंडन कराया, भगवा कपड़े पहनकर की पूजा, माथे पर लगाया तिलक

हमारे देश में धर्म परिवर्तन के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। हमारे दश में यह एक आम बात है। कभी कोई हिंदू धर्म बदलकर मुस्लिम बन जाता है तो कभी कोई मुसलमान इस्लाम छोड़कर सनातन धर्म अपनाकर हिंदू बन जाता है। ऐसा ही धर्म परिवर्तन का मामला मध्यप्रदेश के शाजापुर से सामने आया है।

शाजापुर जिले में एक मुस्लिम शख्स ने अपना धर्म इस्लाम छोड़ दिया और अब वो हिंदू बन गया है। सोशल मीडिया पर यह जानकारी देवास शाजापुर संसदीय सीट से सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने दी। बता दें कि महेंद्र सिंह सोलंकी भारतीय जनता पार्टी से सांसद है। उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट से ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी।

लोकसभा सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने ट्वीट एकाउंट से जानकारी देते हुए मुस्लिम शख्स का सनातन धर्म में स्वागत किया। मुस्लिम शख्स का नाम आरिफ खान था। अब वो शख्स हिंदू बन चुका है। सनातन धर्म अपनाने के बाद आरिफ खान को आनंद त्यागी नाम मिला है। आरिफ ने मुंडन कराया। भगवा कपड़े पहने। माथे पर तिलक लगवाया और फिर पूजा पाठ करके हिंदू धर्म अपना लिया।

सांसद बोले- घर वापसी हुई, स्वागत-वंदन-अभिनंदन


महेंद्र सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, ”शाजापुर के आरिफ खान ने घर वापसी की है। आरिफ ने मुंडन संस्कार के बाद भगवा वस्त्र धारण किए और मां राजराजेश्वरी मंदिर में विधि-विधान पूजन कर सनातन धर्म अपना लिया। अब उन्हें आनंद त्यागी के नाम से जाना जाएगा। सनातन धर्म अपनाने पर स्वागत-वंदन-अभिनंदन”।

धर्म बदलने वाला आरिफ खान शुजालपुर का निवासी है। आरिफ की नई पहचान अब आनंद त्यागी के रूप में है। हिंदू धर्म अपनाने से पहले आरिफ ने राजराजेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इनकी मौजूदगी में आरिफ ने इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म स्वीकार कर लिया।


हिंदू धर्म अपनाने से पहले आरिफ खान ने मुंडन कराया। इसके बाद भगवा कपड़े पहने। माथे पर तिलक लगवाया। आरिफ के गले में भगवा रंग का गमछा भी नजर आ रहा है। आरिफ ने राजराजेश्वरी मंदिर में पूजा पाठ करने के बाद सनातन धर्म स्वीकार किया। फिर उन्हें नया नाम आनंद त्यागी मिला।

कोर्ट में दिया था आवेदन, आनंद बोले- इच्छा से अपनाया सनातन धर्म

वहीं हिंदू आनंद त्यागी बनने के बाद आरिफ ने बताया कि उन्होंने धर्म बदलने के लिए कोर्ट में आवेदन दिया था। उन्होंने इस्लाम मर्जी से छोड़ा और सनातन धर्म अपनी इच्छा से स्वीकार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button