राशिफल

6 अप्रैल से इन राशियों की होगी मौज, शुक्रदेव खोलने बंद किस्मत का ताला, घर आएगा खूब पैसा

ज्योतिष शास्त्र की माने तो ग्रहों की स्थिति में हुआ हेर फेर हमारे जीवन पर गहरा असर डालता है। 6 अप्रैल को सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर शुक्र ग्रह मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर रहा है। इसका शुभ असर 6 राशियों को देखने को मिलेगा। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुंदरता, विलासिता और प्रेम का कारक माना गया है। इसलिए इसके कुंडली में मजबूत होने पर आपको इससे जुड़े लाभ देखने को मिलेंगे। तो चलिए जानते हैं किन–किन राशियों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं।

मेष राशि

शुक्र का गोचर मेष राशि के जातकों की लाइफ में प्रेम और विलासिता लेकर आएगा। आपको अपना पसंद का जीवनसाथी मिलेगा। जल्द आपके घर शहनाइयों की गूंज सुनाई देगी। इतना ही नहीं आपकी लाइफ में भौतिक सुख सुविधाएं भी बढ़ जाएगी। चारों ओर से धन की प्राप्ति होगी। पैसा कमाने का नया अवसर मिलेगा। पैतृक संपत्ति से बड़ा लाभ मिल सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शत्रु आपके सामने हार मान लेगा। बस सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान रखें बाकी सब ठीक रहेगा।

वृषभ राशि

शुक्र का गोचर आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। खासकर आपके करियर में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। बेराजगारों की जॉब लग जाएगी। जो पहले से नौकरी कर रहे हैं उन्हें प्रमोशन मिलेगा। व्यापारियों को बड़ा मुनाफा होगा। आपके घर कोई मेहमान आ सकता है। इनके आने से आपको आर्थिक लाभ होगा। सेहत अच्छी रहेग। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता हाथ लगेगी। भाग्य आपका साथ देगा। धार्मिक यात्रा पर जाना शुभ होगा।

कर्क राशि

शुक्र का राशि बदलना कर्क राशि के लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगा। यह एक पॉजिटिव चेंज होगा। जैसे आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा सुधार जाएगी। जॉब के बड़े और अच्छे ऑफर आएंगे। बिजनेस में कोई बड़ी डील मिल जाएगी। छात्रों को मेहनत का परिणाम मिलेगा। जो लोग सरकारी नौकरी का प्रयास कर रहे हैं उन्हें सफलता मिल सकती है। घर में खुशी का माहौल रहेगा। पति और पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा। समाज में इज्जत बढ़ेगी। भाग्य प्रबल रहेगा। सेहत बढ़िया रहेगी।

कन्या राशि

शुक्र का ये गोचर कन्या राशि वालों के लिए अच्छे दिन लेकर आएगा। इनके सभी दुख समाप्त होंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी। बॉस खुश होकर आपका प्रमोशन कर सकता है। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा भी हो सकती है। धन का आगमन होगा। लग्जरी लाइफ बढ़ जाएगी। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। विवाह का योग बनेगा। प्रेमी प्रेमिका के बीच संबंध मजबूत होंगे। पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी।

मकर राशि

शुक्र ग्रह का गोचर मकर राशि के लोगों के लिए लाभकारी रहेगा। आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। करियर में उछाल आएगा। शत्रु आपके सामने घुटने टेक देगा। लोग आपके काम और व्यवहार की तारीफ करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामले निपट जाएंगे। नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं। आय के स्त्रोत बढ़ जाएंगे। आपके जीवन के सभी दुख अब समाप्त हो जाएंगे। किस्मत आपका साथ देगी। भाग्य के दम पर आपका सभी कार्य हो जाएगा। सेहत अच्छी रहेगी।

कुंभ राशि

शुक्र का गोचर कुंभ राशि के लोगों का बड़ा फायदा करेगा। कुंवारे लोगों को शादी का अच्छा रिश्ता मिल जाएगा। भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। दुश्मन आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। भगवान का आशीर्वाद मिलेगा। आपके अच्छे दिन 6 अप्रैल से शुरू होंगे। इसके बाद आपकी लाइफ में कुछ भी ज्यादा बुरा नहीं होगा। भगवान में आस्था बढ़ जाएगी। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। संतान सुख मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। जमीन जायदाद के मामले आपके पक्ष में होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button