बॉलीवुड

मौलवी को किडनेप कर सोहेल खान ने रचाई थी हिंदू लड़की से शादी, अब 24 साल बाद ले रहे हैं तलाक

ना सलमान का घर बसा, ना उस के दोनों भाई अपनी पत्नियों से निभा पाए

सलमान खान के छोटे भाई और बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान इन दिनों अपनी पत्नी सीमा खान से तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में है। खबर है कि दोनों 24 साल की शादी के बाद तलाक ले रहे हैं। दोनों को 13 मई को मुंबई के बांद्रा में फैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया था। सोहेल बॉडीगार्ड्स के साथ थे तो सीमा सचदेव अकेली दिखाई दी।

बताया जा रहा है की सोहेल और सीमा सचदेव के बीच बीते कई सालों से अनबन चल रही थी। दोनों अलग-अलग भी रह रहे थे। ऐसे में आखिर कपल ने तलाक लेने का फैसला ले लिया है। बता दें कि सोहेल और सीमा की शादी 1998 में हुई थी। इस शादी से दोनों के दो बच्चे निर्वान और योहान है। सोहेल और सीमा आज भले तलाक ले रहे हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब दोनों एक दूसरे के प्यार में पागल थे।

ऐसे शुरू हुई थी सोहेल-सीमा की लव स्टोरी

सोहेल और सीमा की पहली मुलाकात चंकी पांडे की सगाई में हुई थी। यहां दोनों की दोस्ती हुई जो बाद में प्यार में बदल गई। दोनों ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट किया। फिर शादी का फैसला लिया, लेकिन सीमा के घरवाले इस शादी को राजी नहीं थे। उन्हें सोहेल का दूसरे धर्म से होना पसंद नहीं था।

सीमा के परिवार ने काफी कोशिश करी कि सीमा अपने प्रेमी सोहेल से दूर रहे। लेकिन प्यार के आगे किसका जोर चलता है। सीमा तो सोहेल के प्यार में पागल थी। ऐसे में उन्होंने सोहेल संग भागकर शादी करने का प्लान बना लिया। वह घर से भाग सीधा सोहेल के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट जा पहुंची।

शादी के लिए घर से भागे, मौलवी को किडनेप किया

सोहेल सीमा को लेकर सुबह के 3:30 बजे घर आए। उन्होंने पिता सलीम खान से कहा कि मैं और सीमा शादी करना चाहते हैं। सलीम इस शादी को फौरन राजी हो गए। सोहेल को सीमा के परिवार का बीच में आने का डर था। इसलिए उन्होंने पिता की सहमति से रातोंरात शादी करने का निर्णय लिया। इसके लिए उन्होंने अपने दोस्तों को मस्जिद भेज मौलवी को लाने को कहा।

सोहेल के दोस्तों को रास्ते में एक मौलवी मस्जिद जाता दिखा। ऐसे में उन्होंने सोहेल के कहने पर उसे किडनैप कर अपनी गाड़ी में बिठा लिया। इसके बाद मौलवी साहब घर आए और खान परिवार की मौजूदगी में सोहेल और सीमा का निकाह करवा दिया। दोनों ने 15 मार्च 1998 को निकाह किया था। इसके बाद सोहेल ने आर्य समाज से हिंदू धर्म के रीति रिवाजों से भी सीमा से शादी रचाई थी।

बिजनेस वुमेन हैं सीमा

बता दें कि सीमा एक बिजनेस वुमेन हैं। वह बतौर फैशन डिजाइनर काम करती हैं। उनका ‘बांद्रा 190’ नाम से एक बुटीक भी है। उनका एक ब्यूटी स्पा है। वहीं वे र ‘कलिस्ता’ नाम का सैलून भी चलाती हैं। सोहेल और सीमा को करण जौहर के नेटफ्लिक्स शो ‘द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ में भी साथ देखा गया था। वहीं सोहेल अब फिल्मों में लगभग न के बराबर दिखते हैं। उनका फिल्मी करियर भी कोई खास नहीं रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button