बॉलीवुड

देसी गर्ल का सुनील ग्रोवर ने उड़ाया मजाक, अब खुद सलमान संग करना चाहते हैं भारत में रोमांस

डायरेक्टर अली अब्बास जफर की अपकमिंग फिल्म भारत इन दिनों खूब चर्चा में है। यह फिल्म अपने ट्रेलर या टीजर की वजह से चर्चा में नहीं है, बल्कि इस फिल्म की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के फिल्म छोड़ जाने की वजह से खूब चर्चा है। प्रियंका के फिल्म छोड़ने की वजह से अब डायरेक्टर अली अब्बास जफर की सबसे बड़ी समस्या ये है कि आखिर वो अब प्रियंका की जगह इस फिल्म में किसको लाएं? इन सबके बीच जफर ने अभिनेत्री की तलाश जारी कर दी है, जिसके लिए ऑडिशन भी शुरू हो चुका है। ऐसे में हर बड़ी अभिनेत्री इस फिल्म में काम करना चाहती है, जिसकी वजह से जफऱ की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

सोशल मीडिया पर प्रियंका के फिल्म छोड़ कर जाने को लेकर जहां काफी बवाल मचा हुआ है, तो वहीं एक्टर सुनील ने खुद को फिल्म भारत की अभिनेत्री बता डाला। जी हां, एक्टर सुनील ग्रोवर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सुना है कि फिल्म भारत के लिए अभिनेत्री की तलाश है, तो इसके लिए मैं भी अप्लाई करना चाहती हूं। इसके लिए इन्होने अपना लड़की वाला वीडियो भी शेयर किया है, जिसकी वजह से धमाल मचा हुआ है। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या सुनील ग्रोवर प्रियंका को रिप्लेस करेंगे? खैर, सुनील ने यह मजाक में किया या हकीकत में  ये तो वही जानते हैं।

सुनील ग्रोवर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है, ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि सुनील के इस वीडियो पर जफर का क्या एक्शन होता है। सुनील वीडियो में नैन्सी का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। सुनील ने वीडियोंं में कहा कि सुना है कि फिल्म भारत के लिए लीड एक्ट्रेस की तलाश है, जिसके लिए वो अप्लाई करना चाहती हैं, उन्हें मौका दिया जाए, क्योंकि वो इस किरदार के साथ पूरी तरह से न्याय करेंगी। सुनील पर नैन्सी का किरदार बहुत ही ज्यादा सूट कर रहा है। सुनील यही नहीं रूके उन्होंने सलमान के अंदाज में यह भी कहा कि कितने प्रतिशत भारतीय ये चाहते हैं कि मैं हीरोइन बनूं?

प्रियंका ने क्योंं छोड़ी फिल्म?

प्रियंका ने फिल्म भारत पहले साइन किया था, जिसको लेकर वो काफी उत्साहित थी, लेकिन अपने विदेशी लवर के साथ सुर्खियो में आने के बाद प्रियंका ने फिल्म भारत को हाल ही में छोड़ दिया। इसके  पीछे प्रियंका ने निक के साथ सगाई की वजह बताई है। प्रियंका अब अपनी पर्सनल लाइफ को सेट करना चाहती हैं, जिसकी वजह प्रियंका ने फिल्म से अपना नाम वापस ले लिया। प्रियंका के लिए अब अपनी पर्सनल लाइफ सेट करना बहुत जरूरी है। खबरों की माने तो प्रियंका बहुत जल्दी ही शादी कर लेंगी, जिसके बाद वो लंदन शिफ्ट हो जाएंगी।

बताते चलें कि प्रियंका 12 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक करने वाली थी, जिसकी  वजह से उनके फैन्स भी काफी उत्साहित थे, लेकिन अब उनके फैन्स भले ही इस बात को लेकर प्रियंका से नाराज हो, लेकिन वो उनकी पर्सनल लाइफ अच्छी हो, इसकी भी खूब दुआ कर रहे  हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या कभी प्रियंका के फैन्स उन्हेंं पर्दे पर देख पाएंगे या अब प्रियंका का फिल्मी करियर का सफर समाप्त हुआ, खैर ये तो वक्त ही बताएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button