बॉलीवुड

सोनम कपूर दुल्हन के लिबास में, क्या आपने गौर किया फोटो में इस चीज पर

नमस्कार दोस्तों आप सभी लोगों का हमारे लेख में स्वागत है आखिर पंजाबी दुल्हन के रूप में सोनम कपूर का ब्राइडल लुक बहुत ही बेमिसाल है देखा जाए तो ऑल टाइम फेवरेट ज्वेलरी के साथ सोनम कपूर का लुक परफेक्ट पंजाबी ब्राइड जैसी ही है यदि आप लोगों ने सोनम कपूर की तस्वीरें देखी होंगी तो आपको उन तस्वीरों में एक चीज बहुत ही खास लगी होगी शायद हो सकता है कि आप लोगों ने उस चीज पर ज्यादा ध्यान ना दिया हो परंतु आपको बता दें कि इन तस्वीरों में नजर आ रही यह खास चीज सोनम कपूर को दूसरी नॉन पंजाबी ब्राइड्स से अलग कर रही थी आज हम आपको इस लेख के माध्यम से सोनम कपूर के इस फोटो में ऐसी क्या खास चीज है जो इनको नॉन पंजाबी ब्राइड्स से अलग करती है इसकी जानकारी देने वाले है।

आइए जानते हैं इस चीज के बारे में

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जो इन तस्वीरों में खास चीज है वह खास चीज और कुछ नहीं है बल्कि सोनम कपूर के हाथों में चूड़े के साथ सजे कलीरे हैं देखा जाए तो ज्यादातर गैर पंजाबी चूड़े और कलीरे से अनजान होते हैं यह बात अलग है कि आजकल यह शादियों में फैशन की तरह ट्रेंड में भी आने लगे हैं सबसे पहले हम बात करेंगे चूड़े की, 21 चूड़ियों से सजा चुड़ा सेट दुल्हन के मामा और मामी की तरफ से एक उपहार के रूप में दुल्हन को शादी से पहले पहनाया जाता है आपको बता दें कि दुल्हन की शादी की सुबह मामा ही चूड़े को पहनाता है चूड़े को पहनाने से पहले दूध और गुलाब की पत्तियों में डुबोया जाता है इसके पश्चात दुल्हन को इसे पहनाने से पहले सभी रिश्तेदार और करीबी मित्रों द्वारा चूड़े को हाथ लगाकर दुल्हन को अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद देते हैं आपको बता दें कि जब दुल्हन चुड़ा पहन लेती है तो उस चूड़े पर दोनों कलाइयों पर सफेद रंग का रुमाल बांध दिया जाता है इस रसम के अनुसार दुल्हन को अपना चुड़ा शादी होने तक नहीं देखना होता है और इस चूड़े का रंग दुल्हन की पसंद और रंग के रिवाज के चलते अलग अलग हो सकते हैं संगीत में आपने भी देखा होगा कि काफी सजी-धजी सोनम कपूर की कलाइयों पर कपड़ा बंधा हुआ था।

आइए अब बात करते हैं कलीरो की जिसको सोनम कपूर ने पहन रखा था एक दूसरे से गुथे लटकन की तरह खूबसूरत कलीरो को चूड़े के साथ पहने जाने वाले मेटल की चूड़ी में बांध दिया जाता है कलीरे को दुल्हन की कलाइयों पर उसके मित्रों और रिश्तेदारों द्वारा बांधा जाता है यह दुल्हन के लिए उनकी तरफ से शुभकामनाओं का संकेत माना जाता है कलीरे की नारियल के आकार को इस बात का भी प्रतीक माना जाता है कि दुल्हन को कभी भी नए घर में भोजन या धन धान की कमी ना हो इन कलीरो को धन और समृद्धि का प्रतीक भी माना गया है।

आपको बता दें कि पंजाबी शादियों में कलीरों की मजेदार रसम भी मनाई जाती है इसमें दुल्हन अपने कलीरों को परिवार या रिश्तेदारों की अविवाहित लड़कियों के सिर पर गिराती है दुल्हन कलीरों को तोड़कर नहीं गिराती है बल्कि अपनी कलाइयों को तेजी से लड़कियों के सिर पर हिलाती है जिस किसी भी लड़की के सर पर कलीरे की कटोरी या कोई भी हिस्सा गिर जाता है तो इस विषय में यह मान्यता है कि अब अगली शादी उस लड़की की ही होगी आपको बता दें कि सोनम कपूर ने इस रसम को अपनी चचेरी बहन के ऊपर किया था जाह्नवी कपूर के सर पर कलीरे टूटकर नहीं गिरे पर अंशुल कपूर के सिर पर गिरे थे।

आपको बता दें कि शादी होने के पश्चात लड़की अपनी कलाई का एक कलीरा पंडित के आशीर्वाद के लिए मंदिर में ही छोड़ आती है जबकि दूसरी कलाई का कलीरा अपने माता-पिता के घर की निशानी के तौर पर ससुराल में साथ ले जाती है।

नोट:- हम आशा करते हैं कि आपको हमारे द्वारा दी हुई जानकारी अवश्य पसंद आई होगी आप हमें अपना सुझाव नीचे दिए हुए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके दे सकते हैं हम आगे भी इसी प्रकार से जानने योग्य जानकारियां लेख के माध्यम से लाते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button