बॉलीवुड

ये हैं साउथ फिल्मों की सबसे महंगी हसीनाएं, इनकी कुल संपत्ति और फीस सुन दंग रह जाओगे

साउथ की फिल्में इन दिनों बॉलीवुड की फिल्मों को कड़ी टक्कर देती रही है। हिंदी डबिंग के बाद तो ये देश के हर कौने में सबकी फेवरेट बन गई है। इन्होंने सिर्फ साउथ ही नहीं बल्कि नॉर्थ इंडिया के सिनेमाघरों पर भी कब्जा जमा रखा है। इन फिल्मों के हिट होने के साथ इनमें काम करने वाले सितारों की लोकप्रियता भी आसमान छू रही है। ऐसे में आज हम आपको साउथ की सबसे महंगी अभिनेत्रियों से मिलाने जा रहे हैं।

ये अभिनेत्रियां एक फिल्म का करोड़ों रुपए वसूलती हैं। इनकी फीस बॉलीवुड हीरोइनों की फीस को कड़ी टक्कर देती है। फिल्म मेकर्स भी इन्हें मुंहमांगी फीस दे देते हैं। उन्हें पता है कि इन एक्ट्रेस के दम पर ही दर्शक उनकी फिल्में देखने थिएटर खींचे चले आएंगे। तो चलिए साउथ की सबसे महंगी हीरोइनों पर एक नजर डालते हैं।

नयनतारा

नयनतारा (Nayanthara) साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। वे इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में है। उन्हें फिल्मों में काफी पसंद किया जाता है। यही वजह है कि वह अपनी एक फिल्म का 10 करोड़ रुपए तक चार्ज करती हैं। उनकी सालाना कमाई 16 करोड़ रुपए के आसपास है। वे एक एड का 5 करोड़ रुपए लेती हैं। उनकी कुल संपत्ति 74 करोड़ रुपए के आसपास है।

रश्मिका मंदाना

पुष्पा फेम रश्मिका मंदाना को लोगों ने नेशनल क्रश का खिताब दिया हुआ है। वह भी साउथ की दुनिया की जानी मानी हस्ती है। वहीं उनके बॉलीवुड में डेब्यू की खबरें भी चल रही हैं। रश्मिका एक फिल्म के लिए 3 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। उनके पास लगभग 45 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

पूजा हेगड़े

‘राधे श्याम’ फेम पूजा हेगड़े की गिनती भी साउथ की बड़ी अभिनेत्रियों में होती है। 31 वर्षीय पूजा एक फिल्म का 3 से 4 करोड़ रूपए लेती हैं। वहीं उनकी कुल संपत्ति की बात करें तो वे लगभग 51 करोड़ रुपए की मालकिन हैं। उन्होंने 2012 में तमिल फिल्म मुगामुदी (2012) से अभिनय की शुरुआत की थी। वहीं ओका लैला कोसम (2014) उनकी पहली तेलुगु फिल्म है।

रकुल प्रीत सिंह

बॉलीवुड और साउथ दोनों जगह अपने अभिनय का परचम लहरा चुकी रकुल प्रीत सिंह भी दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हैं। पहले वह एक फिल्म का डेढ़ करोड़ रुपए लेती थी। लेकिन उन्होंने अजय देवगन की फिल्म रनवे 34 के लिए 3.5 करोड़ रुपये लिए थे। वे लोकप्रियता बढ़ने के साथ अपनी फीस भी बढ़ा रही हैं। उनकी कुल संपत्ति 36 करोड़ रुपए है।

समांथा रुथ प्रभु

सामंथा वैसे तो मुख्य रूप से तमिल और तेलगु फिल्मों में ही काम करती हैं। लेकिन उन्हें कुछ वेब सीरीज में भी देखा गया है। वे मेकर्स से एक फिल्म के 3 से 5 करोड़ रुपए तक वसूलती हैं। उनकी कुल संपत्ति 80 करोड़ रुपए हैं। वे एक आलीशान घर और कई लग्जरी गाड़ियों की मालकिन हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button