बॉलीवुड

40 साल की उम्र में ‘तारक मेहता….’ के इस मशहूर एक्टर का निधन, कई फिल्मों में भी किया था काम

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के फैंस के लिए एक बुरी और दुःखद खबर सामने आ रही है। इस शो के एक कलाकार ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। महज 40 साल की छोटी सी उम्र में इस शो के एक अभिनेता ने दुनिया छोड़ दी है। यह खबर सामने आने के बाद फैंस मायूस है। अभिनेता को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी जा रही है।

बता दें कि दिवंगत अभिनेता का नाम सुनील होलकर (Sunil Holkar) है। वे अब हमारे बीच नहीं है। सुनील होलकर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में कॉमेडी का तड़का लगा चुके थे। उनके निधन से ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के कलाकारों के साथ ही दर्शक और फैंस भी गमगीन है।

सुनील होलकर ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अलावा कई फिल्मों में भी नजर आ चुके थे। उन्होंने हिंदी फिल्मों के अलावा मराठी सिनेमा में भी काम किया था। सुनील की उम्र महज 40 साल थी। उनके असामयिक निधन से उनके परिवार को बड़ा सदमा लगा है। सुनील शादीशुदा थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बच्चे और माता-पिता थे। सुनील अपने परिवार को रोता बिलखता छोड़कर हमेशा-हमेशा के लिए चले गए।

सुनील अपना छोटा और हंसता खेलता परिवार छोड़कर चले गए। उनका निधन 13 जनवरी को हुआ। बताया जा रहा है कि एक गंभीर बीमारी के कारण सुनील का छोटी उम्र में निधन हो गया। प्राप्त मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे लिवर सोरायसिस से जूझ रहे थे। वे डॉक्टर्स के संपर्क में थे हालांकि इस बीमारी ने शुक्रवार को अभिनेता की जान ले ली।

सुनील दर्शकों को ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के माध्यम से हंसी मजाक का डोज दे चुके थे। वे केवल छोटे पर्दे तक ही सीमित नहीं थे। बल्कि सुनील ने फिल्मों में भी काम किया था। इसके अलावा वे ड्रामा में भी काम करते थे। वे एक दशक से ज्यादा समय से मनोरंजन जगत में कार्यरत थे।

सुनील एक अभिनेता होने के साथ ही एंकर भी थे। अभिनेता ने खुद को अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक के बायो में एंकर बताया था।

आख़िरी बार इस नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म में आए थे नजर

सुनील को आख़िरी बार एक नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म में देखा गया था जिसका नाम ‘गोष्ट एका पैठाणीची’ था। यह मराठी फिल्म हाल ही में 2 दिसंबर 2022 को रिलीज हुई थी।

सुनील इस बात को पहले ही समझ चुके थे कि वे अब बचने वाले नहीं है। उन्होंने अपने दोस्त को एक मैसेज भेजा था और कहा था कि उनका ‘आखिरी पोस्ट’ है। दोस्त से उन्होंने मैसेज को व्हाट्सऐप स्टेटस पर शेयर करने के लिए कहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button