बॉलीवुड

3 शादियां और 300 गर्लफ्रेंड, बड़ी रंगीन रही पैर का अंगूठा चूस रहे इस बच्चे की लाइफ, आपने पहचाना?

बचपन के दिन बड़े ही प्यारे होते हैं। ये दिन आज भी हमे बहुत याद आते हैं। खासकर जब हम पुरानी तस्वीरें देखते हैं तो पुराने जमाने में चले जाते हैं। बचपन में बच्चों को हाथ का अंगूठा चूसने की बड़ी गंदी आदत होती है। लेकिन कुछ खुरापाती बच्चे ऐसे भी होते हैं जो पैर का अंगूठा चूसते हैं। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस बच्चे को ही देख लीजिए।

300 GF बना चुका है अंगूठा चूस रहा ये बच्चा

मां की गोद में बैठा पैर का अंगूठा चूस रहा ये बच्चा कोई मामूली लड़का नहीं है। बल्कि बॉलीवुड का अव्वल दर्जे का अभिनेता है। वैसे यह इन दिनों विलेन के रोल में दर्शकों को खूब पसंद आता है। अब आपको इस बच्चे को पहचानना है। बता दें कि सोशल मीडिया पर इन दिनों बॉलीवुड सितारों की बचपन की तस्वीरें साझा कर उन्हें पहचानने का ट्रेंड बड़ा चल रहा है।

यदि आप ने इस बच्चे को नहीं पहचान तो हम आपको कुछ हिंट दे देते हैं। ये बच्चा बॉलीवुड में ‘बाबा’ के नाम से जाना जाता है। इसकी लाइफ पर एक फिल्म भी बन चुकी है। यह अपने जीवन में 300 से ज्यादा गर्लफ्रेंड बना चुका है। वहीं शादी तीन बार कर चुका है। इसके दो जुड़वा बच्चे और एक बेटी है। बेटी सोशल मीडिया पर अपने हॉट लुक लो लेकर वायरल होती रहती हैं।

कर चुका है 3 बार शादी

अब तक आप समझ ही गए होंगे कि हम यहां संजय दत्त की बात कर रहे हैं। वे इस तस्वीर में अपनी मां नरगिस दत्त की गोद में बैठे हैं। वैसे मां के साथ वह ज्यादा समय नहीं बीता पाए। उनकी मां का गंभीर बीमारी के चलते निधन हो गया था। इसके बाद संजय नशे के आदि हो गए थे। ऐसे में पिता सुनील दत्त ने उन्हें अकेले संभाला। साथ ही नशा मुक्ति केंद्र भी भेजा।

कुछ दिनों पहले संजय दत्त को कैंसर हो गया था। लेकिन इलाज के बाद अब वह ठीक हो गए हैं। संजय ने जीवन में 3 शादियां की। पहली शादी उन्होंने ऋचा शर्मा से की। लेकिन उनकी ब्रेन ट्यूमर की वजह से मौत हो गई। इस शादी से संजय को बेटी त्रिशाला दत्त है। वह अपने नाना नानी संग विदेश में रहती है। संजय ने दूसरी शादी रिया पिल्लई से की। लेकिन इनसे भी तलाक हो गया।

अंत में संजय की जिंदगी में मान्यता आई। दोनों ने साल 2008 में शादी की। यह शादी आज तक अच्छी चल रही है। इस शादी से संजय को जुड़वा बच्चे हुए। बेटे का नाम शहरान और बेटी का नाम इकरा है। संजय 63 साल के हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी वह फिल्मों में काफी एक्टिव हैं। उन्हें आखिरी बार केजीएफ 2 में विलेन का रोल करते देखा गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button