अध्यात्म

नागपंचमी पर बन रहा है अद्भुत योग, धन हानि से बचने के लिए करें ये उपाय जीवनभर रहेंगे अमीर

जीवन में रुपया पैसा हर व्यक्ति के लिए बहुत ज़रूरी होता है। आज के समय में यह बहुत ही ज़्यादा महत्वपूर्ण हो गया है। आज बिना रुपए-पैसे के कोई भी काम सम्भव नहीं है। जिसके पास पैसे नहीं होते हैं उनकी ज़िंदगी एक बार देख लीजिए, आपको कुछ और बताने की ज़रूरत ही ना होगी। इसी वजह से आज के समय में हर कोई इसके पीछे भागता हुआ दिखाई देता है। जिसे देखो वही पैसा-पैसा करता रहता है। कई लोग धन दौलत पाने के लिए देवी-देवताओं की शरण में भी जाते हैं। इससे कुछ लोगों को फ़ायदा भी होता है।

भारत में कई पर्व त्योहार मनाए जाते हैं। इसी में से एक ख़ास पर्व होता है नागपंचमी का। इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। इस बार नागपंचमी 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन पड़ रही है। हिंदी पंचांग के अनुसार इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है, जो बहुत ही शुभ माना जाता है। इस योग के बारे में कहा जाता है कि इस समय अगर कोई नया काम शुरू किया जाता है तो उसमें अवश्य सफलता मिलती है। इस वजह से नागपंचमी के सर्वार्थ सिद्धि योग में नए काम की शुरुआत की जा सकती है।

किए जा सकते हैं दुर्भाग्य दूर करने के लिए कुछ उपाय:

नागपंचमी के पर्व को हिंदू धर्म में बहुत महत्व दिया गया है। नाग को भगवान शिव के गहने के रूप में भी आप जानते हैं। वहीं शेषनाग के बारे में कहा जाता है कि इन्ही के फण पर पृथ्वी टिकी हुई है। इस वजह से हिंदू धर्म में नाग का महत्व कुछ ज़्यादा ही है। इस दिन दुर्भाग्य दूर करने के लिए भी कुछ उपाय किए जा सकते हैं। आज हम आपको नागपंचमी के दिन किए जानें वाले कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपका जीवन हमेशा के लिए बदल जाएगा।

नागपंचमी के दिन ज़रूर करें ये उपाय:

*- चाँदी का छोटा नाग-नागिन का जोड़ा ख़रीदकर घर लाएँ। अब इसे किसी नज़दीकी शिवमंदिर जाकर शिवलिंग पर चढ़ा दें। इस उपाय से कालसर्प दोष दूर हो जाता है।

*- नागपंचमी के दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। इसलिए इस दिन नाग देवता की विशेष पूजा करें। इससे आपके जीवन में ख़ुशियों की बारिश होने लगेगी।

*- जिन लोगों की कुंडली में शनि, राहु-केतु से जुड़े दोष हैं वो लोग जल में काला तिल मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएँ।

*- ॐ सांब सदा शिवाय नमः मंत्र का जाप करें। कहा जाता है कि इस एक उपाय से शनि की साढ़े साती और ढैय्या और कालसर्प दोष से मुक्ति मिल जाती है।

*- शिवलिंग के समक्ष बैठकर घी का दीपक जलाएँ और बाद में 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

*- किसी नज़दीकी शिवमंदिर में जाएँ और भगवान शिव को खीर का भोग लगाएँ। साथ में बेल पत्र चढ़ाकर भगवान शिव की पूजा करें।

*- भगवान शिव से दुःख दूर करने के लिए प्रार्थना करें। इस उपाय से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

*- भगवान शिव के साथ ही उनके परिवार की भी पूजा करें। इसमें माता पार्वती, श्री गणेश, कार्तिकेय और नंदी जी की पूजा करें। माना जाता है कि सभी की पूजा एक साथ करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button