दिलचस्प

इन सब्जियों में घुसे होते हैं खतरनाक कीड़ें, जाने इन्हें खाने का सही तरीका

ठंड के मौसम में ढेर सारी सब्जियां आती है। इन हरी और ताजी सब्जियों को देखकर ही मुंह में पानी आ जाता है। हम भी इस लालच में इन्हें खरीद लेते हैं कि हेल्थ को बेनीफिट होगा। लेकिन कुछ सब्जियां ऐसी होती है जो आपके शरीर में घटक बीमारियों को जन्म दे सकती है। दरअसल ये सब्जी तो हेल्थी होती है, लेकिन इनमें मौजूद कीड़े खतरनाक होते हैं।

यदि इन सब्जियों को अच्छे से साफ कर और पकाकर न खाया जाए तो ये कीड़े आपके खून में मिलकर दिमाग तक पहुंच सकते हैं। फिर आपको कोई घातक बीमारी हो सकती है। इतना ही नहीं ये आपके लीवर को भी डैमेज कर सकते हैं। इन कीड़ों को वैज्ञानिक भाषा में टेपवर्म या फीताकृमि कहा जाता है।

इन सब्जियों में घुसे कीड़ें होते हैं खतरनाक

1. फूलगोभी या बंदगोभी: फीताकृमि (कीड़ों) के लिए फूलगोभी और बंदगोभी पसंदीदा सब्जी होती है। इसमें बेहद छोटे-छोटे कीड़ें लग सकते हैं। इनमें कुछ कीड़ें तो इतने छोटे होते हैं जिन्हें नंगी आंखों से देखा भी नहीं जा सकता है। बुरी बात ये है कि इनमें से कुछ कीड़ें तो अधिक तापमान पर भी जिंदा रह जाते हैं। फिर यह आपके खून में मिलकर दिमाग में चले जाते हैं। यहाँ लार्वा जमा होता है जो दिमाग, लिवर और मसल्स की बीमारियों को जन्म देता है।

2. बैंगन: इस सब्जी को भी कई लोग चाव से खाते हैं। कभी इसका भर्ता बनाते हैं तो कभी आलू संग मिलाकर लुफ्त उठाते हैं। लेकिन बैंगन में भी कीड़ों के होने का खतरा रहता है। खासकर जो बैंगन के बीजें होते हैं उसमें फीताकृमि (कीड़े) चिपके रह सकते हैं। फिर ये कीड़ें आपके दिमाग को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए बैंगन को हमेशा काटकर अच्छे से देख लेना चाहिए। और इसे अच्छी तरह पकाकर ही खाना चाहिए।

3. शिमला मिर्च: शिमला मिर्च दिखने में बहुत सुंदर लगती है। वहीं इसे सब्जी में मिलाकर खाए तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। लेकिन इस शिमला मिर्च में भी टेपवर्म (कीड़े) होने का रिस्क रहता है। इसलिए इसे कच्ची तो कभी नहीं खाना चाहिए। इसे अच्छे से पकाकर खाना चाहिए। कुछ लोग सब्जी में इसे सबसे लास्ट में डालते हैं और ज्यादा नहीं पकाते हैं। ताकि ये क्रंची फ्लेवर दे। लेकिन ये खतरनाक साबित हो सकता है।

4. अरबी के पत्ते: यह सब्जी भी कई लोगों की फेवरेट होती है। इसे बेसन, आलू या अन्य सब्जियों संग बनाया जाता है। कुछ तो इसके पकोड़े भी बनाकर खाते हैं। लेकिन अरबी के पत्ते भी टेपवर्म या फीताकृमि कीड़ों की फेवरेट जगह होते हैं। इसलिए इनका इस्तेमाल करने से पहले इसे गर्म पानी से धो लेना चाहिए।

5. परवल: यह सब्जी भी कई लोग बड़े चाव से खाते हैं। उन्हें लगता है इसमें कोई कीड़ा नहीं होता है। लेकिन यह आपकी गलतफहमी है। इसमें भी टेपवर्म का लार्वा होने का रिस्क रहता है। इसलिए बेहतर यही होगा कि आप इसके बीज को निकालकर और अच्छे से पकाकर खाएं। यह आपके लिए सेफ होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button