राशिफल

आज नारद जयंती को बन रहे दो शुभ योग, जानिए किन राशि वालों पर रहेगा शुभ प्रभाव, किसको होगा फायदा

ग्रह-नक्षत्रों की चाल लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से हर राशि पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है। प्रकृति के इस नियम का सामना हर किसी को करना पड़ता है।

आपको बता दें कि आज यानी 27 मई को नारद जयंती मनाई जाएगी। श्रद्धालु इस दिन विधि-विधान पूर्वक देवर्षि नारद की पूजा अर्चना कर उन्हें प्रसन्न करेंगे। ज्योतिष गणना के अनुसार नारद जयंती पर सिद्ध योग के बाद साध्य योग का निर्माण हो रहा है, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं यह दोनों शुभ योग किन राशि वालों पर शुभ-अशुभ प्रभाव डालेंगे।

आइए जानते हैं नारद जयंती पर बन रहे शुभ योग का किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

कन्या राशि वाले लोगों के ऊपर शुभ योग का अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। अचानक धन लाभ मिलने के योग हैं। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। पैसों के मामले में उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकते हैं। नए दोस्त बनेंगे। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। व्यापार में भारी लाभ मिलने की उम्मीद है।

धनु राशि वाले लोगों का समय अति उत्तम रहेगा। शुभ योग की वजह से स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप अपने सोचे हुए कामों को समय पर पूरा कर सकते हैं। पैसा कमाने के नए मार्ग हाथ लगेंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। आपकी अधूरी इच्छा पूरी होगी। दोस्तों के साथ मनोरंजन भरा समय व्यतीत करेंगे।

मकर राशि वाले लोगों को दूर संचार माध्यम से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। शुभ योग की वजह से पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे, जिससे घर का माहौल और अधिक खुशियों से भर जाएगा। सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। किसी पुराने निवेश का फायदा मिल सकता है। ज्यादातर चीजें बहुत आसानी से सुलझ जाएंगी। आपको कुछ नए अनुभव की प्राप्ति हो सकती है। खास लोगों से मुलाकात होगी। व्यापार अच्छा चलेगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

मेष राशि वाले लोगों को कुछ क्षेत्रों में फायदा होगा तो कई क्षेत्रों में नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है, इसलिए आपको हर काम में समझदारी का प्रयोग करना होगा। आप अपने किसी भी काम में लापरवाही ना करें अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। जीवन में तरक्की हासिल करने के लिए आपको कठिन संघर्ष करना होगा। परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

वृषभ राशि वाले लोग अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करना होगा। खास लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। व्यापार में चल रही बाधाएं दूर हो सकती है।

मिथुन राशि वाले लोगों को यही सलाह दी जाती है कि कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले घर के किसी बड़े की सलाह जरूर लीजिए। बच्चों के साथ मनोरंजन भरा समय व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। सफलता हासिल करने के लिए थोड़ी अधिक मेहनत करने की जरूरत है। अनजाने लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए।

कर्क राशि वाले लोगों को अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देना होगा। परिवार के लोग आपसे बेहद खुश रहेंगे। ऑफिस में कोई खास काम रुक सकता है जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहने वाले हैं। बच्चे पढ़ाई लिखाई में कम ध्यान देंगे, जिसके कारण आपका मन काफी हताश रहेगा। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को फायदा मिलने के योग हैं। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें। धन से संबंधित लेन-देन से बचना होगा।

सिंह राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आपको अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आपको कठिन संघर्ष करना होगा। आमदनी सामान्य रहेगी इसलिए फिजूलखर्ची पर लगाम रखना होगा।

तुला राशि वाले लोगों का मन धार्मिक कार्यों में अधिक लगेगा। किसी काम को लेकर भागदौड़ अधिक हो सकती है, जिसके कारण शरीर में थकान महसूस होगी। बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। आपको सबकी बात ध्यान से सुननी चाहिए। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। किसी जरूरी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

वृश्चिक राशि वाले लोग खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे कर लेंगे। दूसरों की मदद मिल सकती है। किसी पुरानी बात को लेकर आपका मन थोड़ा चिंतित रहेगा। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आप दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। निवेश संबंधित कामों में फायदा मिल सकता है। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। छोटे भाई से मतभेद होने की संभावना नजर आ रही है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। किसी से भी बातचीत करते समय वाणी पर नियंत्रण रखें। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

मीन राशि वाले लोगों को सामान्य फल की प्राप्ति होगी। आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। मित्रों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। घर की खुशी बनी रहेगी। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। किसी पुरानी बात को लेकर आपको चिंता हो सकती है। आप किसी ना किसी काम में उलझ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button