दिलचस्प

दुनिया की सबसे क्यूट फाइट: गद्दे पर सोने के लिए इंसान से लड़ा हाथी का बच्चा, देखें फिर क्या हुआ

बच्चे बड़े शरारती और मस्तीखौर होते हैं। फिर वह इंसान के बच्चे हो या जानवर के, दोनों ही बचपने में बड़ी शरारतें करते हैं। बच्चों को बस इधर उधर भागना और खेलना कूदना पसंद होता है। वे थोड़े जिद्दी स्वभाव के भी होते हैं। उन्हें यदि कोई चीज पसंद आ जाए तो वह उसे पाकर ही दम लेते हैं। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हाथी के बच्चे का यह क्यूट वीडियो ही देख लीजिए।

गद्दे को लेकर आपस में भिड़े इंसान-हाथी

वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक हथिनी और उसका बच्चा बाड़े में खड़े हुए हैं। फिर अचानक से हाथी का बच्चा बाड़े का गेट खोलकर बाहर आ जाता है। उसकी नजर एक शख्स पर पड़ती है जो गद्दे पर आराम से लेटा हुआ है। इसके बाद बच्चा उस गद्दे को अपना बनाना चाहता है। वह शख्स को धक्का देकर गद्दे पर लेट जाता है।

इसके बाद शख्स भी हार नहीं मानता है। वह भी हाथी के बच्चे को गद्दे से हटा फिर से उस पर लेट जाता है। इस तरह शख्स और हाथी के बच्चे में गद्दे को लेकर क्यूट सी खींचातानी चलती है। इस दौरान एक बार तो हाथी का बच्चा झाड़ियों में लुड़क भी जाता है। अंत में हाथी और शख्स दोनों एक साथ गद्दा शेयर कर उस पर सो जाते हैं।

क्यूट सी लड़ाई ने जीता लोगों का दिल

यह पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। इसमें इंसान और जानवर के बीच की खास बॉन्डिंग देखने को मिलती है। ऐसा लगता है मानों एक ही प्रजाति के दो बच्चे आपस में मस्ती कर रहे हो। इस खूबसूरत वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी डाक्टर सम्राट गौड़ा (IFS Dr Samrat Gowda) शेयर करते हैं।

हाथी और इंसान के बीच की हल्की फुल्की मस्तीभरी इस लड़ाई को लोग बड़ा पसंद कर रहे हैं। इसे देख दिलचस्प कमेंट्स भी आ रहे हैं। जैसे एक यूजर लिखता है “इस वीडियो को देख साबित हो गया कि, यदि हम चाहे तो इंसान और जानवर एक साथ खुशी-खुशी रह सकते हैं।” फिर दूसरा शख्स कहता है “ये बड़ा ही क्यूट वीडियो है। अब मेरा मन भी एक हाथी पालने का कर रहा है।”

एक और शख्स लिखता है “इंसान और हाथी के बीच की ये प्यार भरी दोस्ती देख दिल को बहुत ठंडक मिली। बस दोनों में ऐसा ही प्यार बना रहे। बाकी लोग भी जानवरों संग ऐसे मिलकर रहने की प्रेरणा ले। तो चलिए आप भी बिना किसी देरी के इस वीडियो को देख लीजिए।

देखें वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button