दिलचस्प

मेहमानों के सामने मादक अदाएं दिखाकर नाची दुल्हन की बहन, डांस मूव्स के आगे दीपिका-नोरा भी है फेल

शादी ब्याह के कार्यक्रम में संगीत और नाच गाना बहुत होता है। इसके बिना शादी अधूरी सी लगती है। इस दौरान कई तरह के डांस देखने को मिलते हैं। इसमें से एक डांस ऐसा जरूर होता है जो सबके होश उड़ा देता है। आखिर हर परिवार में एक हुनरमंद डांसर जरूर मौजूद रहता है। आज हम आपको एक ऐसी ही टैलेंटेड लड़की से मिलाने जा रहे हैं।

शादी में लड़की ने दी शानदार प्रस्तुति

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लड़की का डांस वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस डांस को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। लड़की ने इस वीडियो में ऐसे-ऐसे डांस स्टेप्स किए हैं जिसे देखकर आप बॉलीवुड की सभी दिग्गज डांसर्स को भूल जाओगे। इस लड़की का टैलेंट इतना जबरदस्त है कि लोग इसे बॉलीवुड जाने की सलाह दे रहे हैं।

यह लड़की दीपिका पादुकोण के पॉपुलर सॉन्ग ‘अंग लगा दे रे’ पर डांस करती है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ का है। इस गाने पर दीपिका पादुकोण ने शानदार प्रस्तुति दी थी। लेकिन इस लड़की की प्रस्तुति के आगे आपको दीपिका भी फीकी लगेगी।

बॉडी की लचक देख दंग रह गए मेहमान

लड़की ‘अंग लगा दे रे’ पर बड़ा ही इंप्रेसिव डांस करती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले लड़की एक लहंगा पाहनकर फ्लोर पर लेटी रहती है। लेकिन फिर जैसे ही गाना स्टार्ट होता है तो वह बड़ी ही खूबसूरती के साथ उठती है। इसके बाद वह अपनी बॉडी को इस तरह लचकाती है जैसे वह रबड़ की बनी हो।

लड़की के डांस मूव्स लाजवाब होते हैं। वहीं उसके चेहरे के हावभाव भी इस प्रस्तुति में चार चाँद लगा देते हैं। इस डांस को देखने के बाद आप भी ये मानने पर मजबूर हो जाएंगे कि लड़की ने दीपिका पादुकोण से भी अच्छा डांस किया है। इस लड़की का डांस वीडियो natalia.calling नाम नाम की एक महिला यूजर ने साझा किया है। उन्होंने बताया कि वीडियो में नाच रही लड़की उनकी छोटी बहन है।

लड़की का डांस सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लोग भी कमेंट में लड़की की तारीफ करते नहीं थक रहे। एक ने कहा “आप तो दीपिका पादुकोण से भी अच्छा नाची।” दूसरे ने कहा “इस बात में शक नहीं कि डांस जोरदार था। लेकिन ऐसे गाने पर परिवार वालों के सामने कौन नाचता है।” एक अन्य शख्स बोला “मुझे बस लाइफ में इतना ही कॉन्फिडेंस चाहिए कि ऐसे गानों पर फैमिली के साथ नाच सकूँ।”

यहां देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Natalia Calling (@natalia.calling)

वैसे आपको लड़की का डांस कैसा लगा?

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button