राशिफल

राशिफल 4 अगस्त 2018 : शनिदेव का प्रकोप हुआ काम, अब इन 6 राशिवालों की खुलेगी किस्मत, पढ़ें राशिफल

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज शनिवार 4 अगस्त का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल।

 rashifal 30 may 2018, 30 may horoscope, 30 मई राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 30 मई.

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपकी ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा क्योंकि आपका प्रिय आपने लिए बहुत सारी खुशी की वजह साबित होगा। अपनी दीर्घकालीन योजनाओं के साथ आगे बढ़ो, जैसा कि पहलुओं का दृढ़ संकल्प और संरचना का पक्ष है नई चीजों की कोशिश करने से डरो मत, खासकर जब आप अपने पसंदीदा लोगों के साथ हों। कार्यक्षेत्र में कोई आपसे दुर्व्यवहार कर सकता है। इसलिए तैयार रहें और प्रतिक्रिया न करें। आपकी लगन और मेहनत पर लोग गौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। अपने उद्देश्यों की ओर शान्ति से बढ़ते रहें और सफलता मिलने से पहले अपने पत्ते न खोलें।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप अत्यधिक भावनाशील बनेंगे और उसके कारण मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। माताजी के साथ सम्बंध बिगड़ेंगे अथवा माताजी के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता होगी। कौटुंबिक और जमीन-जायदाद से सम्बंधित चर्चाओं में सावधानी रखने की आवश्यकता है। सूचनाओं का आदान प्रदान बढ़ेगा। भाई-बहनों में करीबी बढ़ेगी। धर्म संस्कार को बल मिलेगा। भाग्य की प्रबलता बनी रहेगी। नैतिकता का साथ न छोड़ें। पानी से संभालना पड़ेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप थोड़े तनाव में रह सकते हैं। आज से आपको बुरी आदतों को छोड़ देना चाहिए। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। आज आप कुछ ऐसा करने से बचें जिससे आपको बाद में पछताना पड़े। इस बात में सावधानी बरतें कि आप किसके साथ आर्थिक लेन-देन कर रहे हैं। राजनीतिक क्रिया-कलापों में सक्रियता काफी तेज होगी। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार हैं। आप यह जानकर बहुत उदास महसूस करेंगे कि कोई ऐसा जिसपर आपने हमेशा विश्वास किया, दरअसल उतना भरोसेमंद नहीं है। विरोधियों पर आप काबू करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियों में इजाफा होगा।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज व्यावहारिक मामले निपटने में सफल रहेंगे। रचनात्मक कोशिशों के लिए भी दिन अच्छा है। अपनी भावनाएं किसी भी ढंग से जाहिर करने में बहुत हद तक सफल रहेंगे। पुरानी समस्याएं निपट जाएंगी। मन में रोमांस को लेकर टेंशन हो सकती है। थोड़े सावधान रहें। आपके सामने काम का बोझ ज्यादा रहेगा। आर्थिक समस्या हो सकती है। बिना सोचे-समझे निवेश करने से बचें। आपके लिए समय ठीक रहेगा। आने वाले एक-दो दिनों में यात्रा होगी। करियर या परिवार के मामले में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पैसों के मामलों में सिर्फ वही कहें और करें, जिसके लिए आपका मन राजी हो।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। आज रिश्तेदारों के साथ फोन पर बातचीत करते हुए ध्यान रखना होगा की कोई ऐसी बात न कहें जिससे तनाव की स्थिति बनेगी। अपनी सूझ-बूझ से आप सभी व्यावसायिक समस्याओं को आसानी से हल कर सकेंगे। अगर आप नौकरी में हैं तो अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। काम के प्रति अपनी एकाग्रता डिस्ट्रैक्ट होने न दें। आज आपको कोई नया काम भी दिया जा सकता है। परिवार से पूरा समर्थन मिलेगा। गाय को रोटी खिलायें, मानसिक तनाव दूर होगा। लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण सम्बंध रहेगा। बौद्धिक चर्चा या वाद-विवाद में सफलता मिलेगी।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज का दिन अच्छा रहेगा। महत्वपूर्ण मामलों में दोस्तों से बातचीत हो सकती है। जिसका आपको पूरा फायदा मिलेगा। परिवारवालों के साथ अधिक समय बीतेगा। धन सम्बंधित लेन-देन में ध्यान रखें। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। दुर्घटना से संभलकर रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धार्मिक कार्य तथा प्रवास हो सकता है। आकस्मिक धनलाभ होगा। नए कार्य का प्रारंभ आज कर सकेंगे। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। इस राशि के जो लोग कपड़ा व्यापारी हैं उन्हें कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा। अगर आप कई दिनों से नया वाहन खरीदने की सोच रहे थे तो आज का दिन सही है।

 rashifal 30 may 2018, 30 may horoscope, 30 मई राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 30 मई.

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज समझ-बूझ के कदम उठाने का दिन है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आप उनकी सफलता के लिए आश्वस्त न हों। परिश्रम की अधिकता रहेगी। यात्रा मन को सुकून देगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। अचानक धन लाभ हो सकता है जिसकी कल्पना आपको न रही होगी। जीवनसाथी को अपने व्यस्त दिनचर्या होने के बावजूद भी थोड़ा समय दे, आपके रिश्तों में मधुरता आयेगी।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। कुछ पुराने मामले फिर सामने आ सकते हैं। अपने काम और शब्दों पर गौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किल होंगे। आज आपको अपने प्रिय का एक अलग ही अन्दाज देखने को मिल सकता है। जिन दोस्तों से अरसे से मुलाकात नहीं हुई है, उनसे मिलने के लिए सही समय है। अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। आज किसी बात को लेकर ज्यादा उदारता न बरतें, बिना वजह परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी काम में आप लगे रहे फल अवश्य मिलेगा।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन आपके लिए लाभकारी रह सकता है। परिवारजनों का सहयोग मिल सकता है। कार्य की सफलता और नए कार्य के शुभारंभ के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। मित्रों तथा स्वजनों के साथ मुलाकात से आप खुशहाल रहेंगे। लघु यात्रा का योग है। भाई-बंधुओं से मेलजोल बना रहेगा। आर्थिक लाभ तथा समाज में आदर सम्मान मिलेगा। मधुर वाणी से आपके कार्य सरलता से संपन्न हो सकते हैं। शाम के समय सैरसपाटे के लिए बहार जा सकते हैं। सहकर्मी के साथ निकटता बढ़ सकती है। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है। निर्धारित काम में सफलता मिलेगी।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज साधारण सी बात दांपत्य जीवन में कलह का कारण बन सकती है। सांसारिक विषयों पर अपने व्यवहार को उदासीन बनाए रखें। वाद-विवाद से बचें। अदालती कार्यवाही के संकेत है। सामाजिक दृष्टि से अपमानित हो सकते हैं। चिंता के भार से स्वास्थ्य को हानि पहुंचेगी। उग्र दलीलों या वाद-विवाद से किसी के साथ संघर्ष हो सकता है। भावनाओं के प्रवाह में बहकर आप कोई अविचारी कार्य न कर बैठें, इसका ध्यान रखें। वाणी और व्यवहार में संयम तथा विवेक बनाए रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। अपने अतिरिक्त खर्चों पर रोक लगाए नहीं तो आपको भविष्य में बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं, इससे बचने के लिए कहीं बाहर जाएं और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। दूसरों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनेंगे। अपने प्रेमी या जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। समझदारी से काम लें और बातचीत कर मसले को सुलझाएं। आज दूसरों के मामलों में दखल ना दें, खासकर अपने पार्टनर के फैसलों में। साथी की अगर कोई बात अच्छी न लग रही हो तो उसे प्यार से समझाएं। कार्यस्थल पर अनुकूल वातावरण रहेगा। अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज रिश्तों के मामलों में सावधानी और समझदारी रखें। व्यावहारिक बातों को छोड़कर कोई बात आपको समझ नहीं आएगी। कोई ऐसी बात हर हालत में गोपनीय रखें, जो आपको पसंद नहीं है। किए गए कामों का नतीजा नहीं मिलने से आप परेशान भी हो सकते हैं। नौकरी में अच्छे पद पर प्रमोशन मिल सकता है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। कई लोगों के साथ मिलकर काम करें, ऐसा करने से आपको सफलता मिलेगी। घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं। आज आप खुद को अकेला पाएंगे और सही-गलत का निर्णय करने में असमर्थ महसूस करेंगे। आज गैर-यथार्थवादी योजनाएँ आपके धन को कम कर सकती हैं।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button