बॉलीवुड

लड़कियों के ग्रुप में छिपी है एक सुंदर हीरोइन, 63 की उम्र में भी है बोल्ड, बिना शादी बनी थी मां

जवानी के दिन भी बड़े अच्छे हुआ करते थे। खासकर स्कूल और कॉलेज के दिनों में हम जोश और उत्साह से भरे होते थे। तब हम दिखते भी अच्छे थे। लेकिन फिर वक्त का पहिया घूमता गया और हम बड़े होते चले गए। लेकिन आज भी जब अपनी जवानी के दिनों की तस्वीरों को देखते हैं तो कई पुरानी यादें ताजा हो जाती है। अब लड़कियों के इस ग्रुप की फोटो को ही देख लीजिए। इसमें एक बॉलीवुड अभिनेत्री भी मौजूद है।

गर्ल्स गैंग में छिपी है एक हीरोइन, आपको दिखी?

लड़कियों के इस ग्रुप को ध्यान से देखिए। इसमें आपको साड़ी पहनी कुछ पुराने जमाने की लड़कियां दिख रही हैं। सभी सिंपल और सुंदर लग रही हैं। लेकिन इसमें कहीं एक ऐसी लड़की भी है जो वर्तमान में बॉलीवुड हीरोइन है। हालांकि उनकी उम्र अब 63 हो गई है। लेकिन उम्र के इस पड़ाव में भी वह फिल्मों में धमाल मचा रही हैं। इतना ही नहीं वह सोशल मीडिया पर भी आए दिन बोल्ड और हॉट तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

तो चलिए अपने दिमाग पर जोर डालिए और बताइए कि यह कौन सी हीरोइन हो सकती है? हम आपको एक हिंट ये दे सकते हैं कि इस अभिनेत्री का नाम विदेशी क्रिकेटर से जुड़ा था। और इसी क्रिकेटर ने इस हीरोइन को प्रेग्नेंट भी कर दिया था। मतलब ये अभिनेत्री शादी के बिना ही मां बन गई थी। हालांकि बाद में उन्होंने किसी और शख्स से शादी रचाई थी। तो क्या अब आप ने पहचाना?

63 की उम्र में भी है बोल्ड

अब तक आप समझ ही गए होंगे कि हम यहां जिस हीरोइन की बात कर रहे हैं वह और कोई नहीं बल्कि नीना गुप्ता (Neena Gupta) हैं। नीना का जन्म 4 जून 1959 में दिल्ली में हुआ था। वह अपने जमाने की जानी मानी अभिनेत्री थी। बीच में उनका फिल्मों में आना बंद हो गया था। लेकिन फिर 58 साल की उम्र में उन्होंने दमदार वापसी की। बधाई हो फिल्म में उन्होंने अपने अभिनय से सबका दिल जीत लिया। फिर वेब सीरीज पंचायत में भी उनका काम पसंद किया गया।

इसके बाद नीना की लोकप्रियता फिर से बढ़ गई। लोग उनके शानदार अभिनय के कायल हो गए। अब हर कोई उन्हें अपनी फिल्म या वेब सीरीज में लेना चाहता है। वह अभी 63 साल की हैं। उनका फैशन सेंस आज भी यंग लड़की जैसा है। वह सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इसके अलावा सोशल मुद्दों पर भी अपनी राय बेबाकी से रखती हैं।

बिना शादी बनी मां

neena gupta

नीना अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहीं। उनका अफेयर ओबीई वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर सर इसाक विवियन एलेक्जेंडर रिचर्ड्स से था। इस दौरान नीना प्रेग्नेंट भी हो गई थी। उन्होंने एक बेटी मिसाबा को जन्म दिया था। लेकिन इस प्रेमी जोड़े ने कभी शादी नहीं की। बाद में 2008 में नीना ने विवेक मेहता से शादी रचाई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button