राशिफल

राशिफल 2 मार्च 2023: आज 4 राशियों के बदलेंगे सितारे, धन संपत्ति में इजाफा होने के मिल रहे संकेत

आज हम आपको गुरुवार 2 मार्च 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 2 मार्च 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज का दिन आपके लिए खुशखबरी लेकर आएगा, क्योंकि नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की मिलने की प्रबल संभावना नजर आ रही है। आपकी धन-संपत्ति में भी इजाफा होने के संकेत हैं। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। बिगड़े हुए काम बनेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। किसी काम को पूरा होने से साहस और पराक्रम में भी वृद्धि होगी। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। निजी जिंदगी में चल रही परेशानियों का समाधान होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। अगर घर में किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़े चल रहे हैं, तो उसका हल निकल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। भाई-बहनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। एक से ज्यादा स्रोतों से हम आय होने के योग हैं, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। मांगलिक कार्यक्रम होने से आज परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आज आप लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएं, अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल खत्म हो सकते हैं। निजी परेशानियों का समाधान होगा। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में मुनाफा मिलेगा। आप समय का सदुपयोग करें। जरुरी कामों की योजनाओं पर ध्यान लगाने की आवश्यकता है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है, क्योंकि यही आपको मान सम्मान दिलाएगी। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं। विवाह योग्य लोगों को उत्तर विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बाकी के दिनों की तुलना में काफी बेहतर नजर आ रहा है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छी सफलता मिल सकती है। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। आप किसी पुराने नुकसान की भरपाई करने में सफल रहेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो बाद में आपकी समस्या बढ़ सकती है। आप अपने कामकाज की योजनाओं को गुप्त रखें, नहीं तो कोई इसका फायदा उठा सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेते वक्त सोच विचार करने की जरूरत है। नौकरी के क्षेत्र में सतर्क रहें, क्योंकि कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर पाएंगे। आपकी आमदनी बढ़ेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको अपने परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के योग हैं। माता-पिता की सेवा में कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं, जिससे मानसिक शांति प्राप्त होगी। आज आप किसी भी अजनबी की बातों पर भरोसा मत कीजिए।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा, जिसके चलते आप अपने कामकाज को लगातार सफल करेंगे। व्यापार में तेजी देखने को मिलेगी। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। अनुभवी लोगों से जान पहचान होगी। कानूनी मामलों में चल रही समस्या से भी आपको काफी हद तक निजात मिल सकता है। आपकी कुछ अजनबी लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिनसे आपको दूरी बनाकर रखना होगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं को समझेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज बिजनेस करने वाले लोगों का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। आप अपनी कुछ पुरानी योजनाओं को फिर से शुरू कर सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी पुराने निवेश से भारी मुनाफा मिल सकता है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जो लोग राजनीति में कार्यरत हैं, उनको कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में भी सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको अचानक लाभ होने के योग हैं। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज मत कीजिए, नहीं तो समस्या हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आप अपने अधूरे कामों को पूरा कर लेंगे। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। प्रेम जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान होगा। आपके कुछ विरोधी आज सक्रिय रहेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। किसी कानूनी संबंधित मामले में आपको जीत मिलती हुई नजर आ रही है। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका भविष्य में फायदा होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने वाला है। जिस काम को करना चाहेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिससे आप दोनों के बीच चल रही दूरियां भी समाप्त हो जाएंगी। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। व्यापार करने वाले लोगों का दिन काफी बढ़िया रहेगा। आप महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपके अंदर अत्यधिक एनर्जी रहने की वजह से आप उसे सही कामों में लगाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। सामाजिक कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारी आपकी मदद करेंगे। घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा फायदा देगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। कला और कौशल में निखार आएगा। किसी काम के पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। कुछ निजी परिस्थितियों में भी आपको नियंत्रण बनाए रखना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों का दिन बढ़िया रहेगा, उन्हें किसी परीक्षा में अच्छी सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। आपको माताजी से किसी बात को कहने का मौका मिल सकता है। पिताजी का भी पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आज आप अजनबी लोगों की बातों पर भरोसा मत कीजिए, नहीं तो वह आपका भरोसा तोड़ सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन उत्साह पूर्वक रहने वाला है। किसी नई संपत्ति की खरीदारी करने की अभिलाषा पूरी होती हुई नजर आ रही है। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह से आपका कोई अधूरा काम पूरा होगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप अपने रुके हुए कामों को समय रहते पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। भौतिक वस्तुओं पर भी पूरा फोकस बनाए रखें। आप अपनी कुछ फिजूल की वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा धन खर्च करेंगे लेकिन ऐसा करना ठीक नहीं है। जहां जरूरत हो, वहीं पर पैसा खर्च कीजिए। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button