बॉलीवुड

आप ने देखी अनुपम खेर की पहली पत्नी? दे चुकी है कई हिट फिल्में, तलाक के बाद जी रही ऐसी जिंदगी

अनुपम खेर बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक अलग ही मुकाम हासिल कर लिया है। वह अभी भी कई फिल्मों में नजर आते रहते हैं। द कश्मीरी फाइल्स उनकी लेटेस्ट फिल्म थी। इसे लेकर वह काफी चर्चा में रहे थे। वैसे अनुपम खेर अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। खासकर उनका वैवाहिक जीवन हर किसी का ध्यान आकर्षित करता है।

कौन है अनुपम खेर की पहली बीवी?

अनुपम खेर दो शादियां कर चुके हैं। आप उनकी दूसरी पत्नी किरण खेर को अच्छे से जानते हैं। लेकिन आज हम आपको अनुपम खेर की पहली बीवी मधुमालती कपूर के बारे में बताने जा रहे हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि अनुपम खेर की पहली पत्नी बॉलीवुड में बतौर अभिनेत्री काम कर चुकी है। उनका जन्म 12 जनवरी 1955 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने साल 1979 में अनुपम खेर से शादी रचाई थी। हैरत की बात यह रही कि इसी साल उनका तलाक भी हो गया।

मधुमालती कपूर का हम सभी दे दना दन, एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, सोनू के टीटू की स्वीटी और गदर एक प्रेम कहानी जैसी फिल्मों में देख चुके हैं। अनुपम खेर और मधुमालती कॉलेज के जमाने से अच्छे दोस्त हुआ करते थे। यहीं इन दोनों में प्यार हुआ और फिर इन्होंने शादी कर ली। लेकिन शादी के बाद इन दोनों को एक दूसरे का साथ ज्यादा नहीं भाया। ऐसे में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए।

तलाक के बाद दोनों ने कर ली दूसरी शादी

अनुपम खेर से अलग होने के बाद मधुमालती ने फिल्म डायरेक्टर और राइटर रंजीत कपूर से शादी कर ली। लेकिन उनकी ये शादी भी ज्यादा दिन नहीं चली और दोनों का तलाक हो गया। उधर मधुमालती से अलग होने के बाद अनुपम खेर को किरण खेर से प्यार हो गया।

दोनों एक ही थिएटर में नाटक करने जाया करते थे जहां इनकी प्रेम कहानी रंग ला गई। दिलचस्प बात यह है कि किरण भी पहले से शादीशुदा थी लेकिन अनुपम के लिए उन्होंने अपने पहले पति को तलाक दे दिया। किरण का अपने पहले पति से एक बेटा सिकंदर है जिसे अनुपम ने अपना लिया और वह उन्हीं के साथ रहता है।

तो आपने देखा कि कैसे अनुपम खेर की जिंदगी में एक के बाद एक दो महिलाएं आई। इनमें उनका अपनी पहली पत्नी के साथ रिश्ता कुछ खास नहीं चला। हालांकि दूसरी पत्नी किरण के साथ वह आज भी एक सुखद जीवन बिता रहे हैं। वही उनकी पहली पत्नी मधुलिता अकेले ही रह रही है। हालांकि वह गिनी चुनी फिल्मों में काम कर अपनी जीविका अच्छे से चला रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button