बॉलीवुड

TV के राम-सीता ने पहली बार दिखाया बेटी का चेहरा, क्यूटनेस में प्रियंका की बेटी से है आगे – Pics

बॉलीवुड में इन दिनों बेबी स्टार किड्स का चेहरा न दिखाने का ट्रेंड चल रहा है। जब भी किसी सेलेब्स के यहां कोई बेबी होता है तो वह कई दिनों तक उसका चेहरा फैंस और मीडिया को नहीं दिखाते हैं। ऐसे में फैंस की बेसब्री और भी बढ़ जाती है। और फिर जब उनका फेस रिविल होता है तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है।

TV के राम-सीता ने दिखाया बेटी का चेहरा

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra) ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का चेहरा एक वॉक ऑफ फेम इवेंट में दिखाया। सभी को मालती बेहद क्यूट लगी। और अब एक और सेलेब्स ने अपनी नन्हीं परी का फेस रिविल किया है। यह बेबी गर्ल दिखने में प्रियंका की बेटी से भी क्यूट है। फैंस इस नन्हीं गुड़िया की क्यूटनेस देख दीवाने हो रहे हैं।

दरअसल TV के राम-सीता यानि गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी (Gurmeet Choudhary and Debina Bonnerjee) ने हाल ही में अपनी छोटी बेटी दिविशा का चेहरा दुनिया को दिखाया है। दिविशा चौधरी, देबिना की दूसरी बेटी है। उन्होंने नवंबर 2022 में दिविशा को जन्म दिया था। इसके पहले वह बेटी लियाना की मां बन चुकी हैं।

क्यूटनेस में है प्रियंका की बेटी से आगे

गुरमीत और देबिना अभी तक बेटी की कुछ झलकियां ही फैंस के साथ साझा करते आए थे। वे बेटी के चेहरे पर इमोजी लगा देते थे। लेकिन अब उन्होंने बेटी का पूरा चेहरा दिखा दिया है। इस दौरान गुरमीत और देबिना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की। इसमें कपल अपनी छोटी बेटी को गोद में लेकर चूमते नजर आया। एक अन्य तस्वीर में कपल अपनी दोनों बेटियों संग दिखाई दिया।

इस पोस्ट को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा “हाय वर्ल्ड! ये मेरी चमत्कारी बेबी दिविशा है। यह मेरा परिवार है। बस आप लोगों का आशीर्वाद और दुआएं चाहिए।” TV के राम-सीता की बेटी को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। किसी ने कहा ये तो प्रियंका की बेटी से भी क्यूट है। वहीं कोई बोला हाय कितनी प्यारी है। नजर न लग जाए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Divisha Choudhary (@divishaadiva)

शादी के 11 साल बाद मिला मां बनने का सुख

बताते चलें कि देबिना और गुरमीत ने साल 2011 में शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात 2008 में आए टीवी सीरियल रामायण से हुई थी। इसके बाद दोनों में प्यार हुआ और इन्होंने शादी का निर्णय ले लिया। शादी के ग्यारह साल बाद देबिना को मां बनने का सुख मिला था। उन्होंने साल 2022 में 7 महीने के अंतराल में अपनी दोनों बेटियों को जन्म दिया। और अब उन्होंने अपनी दोनों बेटियों की झलक दुनिया को दिखा दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button