अध्यात्मदिलचस्प

जया किशोरी को चाहिए ऐसे गुणों वाला पति, मिलते ही झट से कर लेंगी शादी

जया किशोरी एक फेमस आध्यात्मिक गुरु और मोटिवेशनल स्पीकर हैं। युवाओं के बीच वह बहुत लोकप्रिय हैं। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा देखे और पसंद किए जाते हैं। वे जब भी कोई इंटरव्यू देती हैं तो उनसे शादी को लेकर प्रश्न अवश्य किया जाता है। हाल ही में जया किशोरी ने इस बात पर से पर्दा उठाया कि उन्हें कैसा पति चाहिए। वे अपने पति में कौन-कौन सी खूबियां चाहती हैं।

ऐसे गुणों वाला पति चाहती हैं जया किशोरी

1. जया किशोरी ने बताया कि वह ऐसा पति चाहती हैं जिसका झुकाव उनकी तरह आध्यात्म की तरफ हो। यह झुकाव बाहरी रूप से न हो तो भी चलेगा। लेकिन अंदर से उसका आध्यात्मिक होना जरूरी है। बाहरी तौर पर हर शख्स का जीवन जीने का अलग तरीका होता है। लेकिन वह दिमागी तौर पर कितना आध्यात्मिक है, सिचूऐशन कैसे हैंडल करता है, समस्याओं का निपटारा कैसे करता है, ये जानना जरूरी है।

2. जया किशोरी चाहती हैं कि उनके भावी पार्टनर की मेंटल थिंकिंग उनसे मैच खानी चाहिए। वह भले उनके लेवल का न हो लेकिन उसके आसपास होना चाहिए। यदि यह मेंटल लेवल बहुत कम ज्यादा हुआ तो सामने वाला आपकी बात समझ नहीं पाएगा। आपकी कही बातों को हल्के में लेगा। आपकी इज्जत नहीं करेगा। इसलिए मानसिक रूप से दोनों का लगभग एक समान होना जरूरी है।

3. जया किशोरी चाहती है कि उनका पति भावनात्मक रूप से भी उनके समान होना चाहिए। एक पॉजिटिव इंसान एक नेगेटिव इंसान के साथ नहीं रह सकता है। दोनों की सोच और भावनाएं कभी मेल नहीं खाएगी। इसलिए इमोशनली लेवल पर भी वह उनके आसपास होना चाहिए। तभी वह उसके साथ अपना पूरा जीवन बीता पाएंगी।

4. जया किशोरी ने ये भी कहा कि वह शादी सिर्फ इसलिए नहीं करेंगी कि सबको एक उम्र में करनी होती है इसलिए चलो कर लो। शादी बहुत बड़ी जिम्मेदारी का काम होता है। आपको एक शख्स के साथ अगले 50-60 साल एक ही कमरे में बिताने होते हैं। इसलिए जब उन्हें कोई सही बंदा मिल जाएगा वे तब ही शादी करेंगी।

इसके पहले एक अन्य इंटरव्यू में जया किशोरी ने कहा था कि वह अपने मां बाप से बहुत प्यार करती हैं। उनके बिना एक दिन की भी कल्पना नहीं करती हैं। इसलिए उनकी कोशिश यही रहेगी कि वह ऐसे शख्स से शादी करे जो उनके ही शहर का रहने वाला हो। इस तरह उन्हें जब भी मां बाप की याद आएगी तो वह उनसे मिल लेंगी। यदि शख्स दूसरे शहर का हो तो उसे उनके माता पिता के आसपास शिफ्ट होना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button