अध्यात्म

मार्च में इन राशियों को मिलेगा शनिदेव का खास तोहफा, एक झटके में पलट जाएगी किस्मत

शनिदेव हिंदू धर्म में न्याय के देवता के रूप में जाने जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह की बदलती स्थिति बड़ी मायने रखती है। इसका अच्छा या बुरा असर सभी राशियों पर होता है। अभी शनि कुंभ राशि में अस्त अवस्था में है। इस स्थिति में उनक ऊर्जा कम होती है। इसलिए फल भी कम मिलता है। लेकिन 6 मार्च से वे उदित अवस्था में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में अगले 30 दिन 6 राशियों के लिए बेहद लाभकारी रहेंगे।

मेष राशि

6 मार्च से मेष राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा। इनके सभी सपने सच होते दिखेंगे। बिगड़े काम भी बन जाएंगे। भाग्य इनका साथ देगा। समाज में इनकी इज्जत बढ़ेगी। जॉब और बीजनेस में धन लाभ होगा। शादी के योग बनेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। नए मकान या वाहन की खरीदी होगी। शत्रु आपके सामने कमजोर पड़ जाएगा। माता पिता को आपके ऊपर गर्व होगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

वृषभ राशि

शनि उदय का वृषभ राशि वालों को पॉजिटिव फल मिलेगा। आपके अपनों से रिश्ते मजबूत होंगे। आपके दुख खत्म होंगे। आप लग्जरी लाइफ जीना शुरू कर देंगे। जॉब के नए ऑफर मिलेंगे। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा होगी। पुराने सभी रोग खत्म होंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामले आपके पक्ष में होंगे। बीजनेस स्टार्ट करने के लिए मार्च का महिना शुभ रहेगा। अचानक कहीं से बड़ा धन मिलेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को शनि उदय का बहुत लाभ होगा। किस्मत इनका साथ देगी। यह जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता प्राप्त होगी। पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी रहेगी। छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। बेरोजगार घूम रहे लोगों की नौकरी लगेगी। प्रेम प्रसंग के मामले में सफलता मिलेगी। शत्रु पर जीत हासिल कर सकेंगे। धन कमाने के नए अवसर प्राप्त होंगे।

तुला राशि

शनिदेव तुला राशि वालों को भी शुभ फल देंगे। कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो कर दें, इससे लाभ होगा। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। करियर में तरक्की मिल सकती है। पुराने लड़ाई झगड़े सुलझ सकते हैं। संतान की उपलब्धियों पर गर्व होगा। भाई बहन से धन की प्राप्ति हो सकती है। मेहनत का उचित फल मिल सकता है। शादी के चांस भी हैं। घर में मांगलिक कार्य होंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को भी शनि उदय का लाभ होगा। अभी इनके उपर शनि ढैय्या चल रही है। ऐसे में शनि उदय से इनके दुख और तकलीफों में थोड़ी कमी आ जाएगी। पुराने सभी दुख कम हो जाएंगे। बिगड़े और अटके हुए काम समय पर होंगे। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। आपकी हर जगह तारीफ होगी। अचानक धन प्राप्ति होगी। लोग आपके फैन बन जाएंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

कुंभ राशि

शनि उदय का सीधा लाभ कुंभ राशि वालों को मिलेगा। इनके जीवन में सुखों की एंट्री होगी। दुख और गरीबी दूर चले जाएंगे। लाइफ में एक नए शख्स की एंट्री हो सकती है। ये शख्स आपकी लाइफ पलटने में अहम भूमिका निभाएगा। पैसों की किल्लत दूर होगी। आप अपने लक्ष्य के करीब जा सकेंगे। जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। व्यापार में कोई बड़ी बिजनस डील फाइनल हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button