बॉलीवुड

करण से तुषार कपूर तक, अकेले दम पर अपने बच्चे पाल रहे ये 5 सेलेब, मां-बाप दोनों का निभा रहे फर्ज

आज हम आपको हिंदी सिनेमा की पांच ऐसी शख्सियतों के बारे में बताएंगे जो अपने बच्चों के लिए पिता के साथ ही मां की भूमिका भी निभा रहे हैं। ये सेलेब्स अपने बच्चों के लिए न केवल उनके पिता है बल्कि मां का किरदार भी ये ही अदा कर रहे हैं।

इन सेलेब्स में से किसी का तलाक हो गया। किसी ने शादी नहीं की तो कोइ सरोगेसी के जरिए पिता बना। आइए आज आपको पांच ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बताते है।

करण जौहर

हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्म निर्देशक करण जौहर 50 साल के हो चुके हैं। उन्होंने अब तक शादी नहीं की है हालांकि आपको बता दें कि करण दो बच्चों के पिता हैं।

करण जौहर बिना शादी के ही दो बच्चों के पिता बन चुके हैं। साल 2017 में वे IVF तकनीक से दो बच्चों के पिता बने थे। उनकी एक बेटी रुही जौहर और एक बेटा यश जौहर है। दोनों बच्चों से करण बेहद प्यार करते हैं।

चंद्रचूड़ सिंह

चंद्रचूड़ सिंह कभी काफी मशहूर थे। हालांकि समय के साथ उनका फ़िल्मी करियर ढलान पर आते गया। चंद्रचूड़ सिंह ने अवंतिका से शादी की थी लेकिन दोनों कुछ सालों बाद ही अलग हो गए थे। चंद्रचूड़ सिंह अब अपने बेटे के साथ रहते हैं। 54 वर्षीय चंद्रचूड़ के बेटे का नाम श्रानाजई सिंह है। वे अकेले दम पर बेटे की परवरिश कर रहे हैं।

तुषार कपूर

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र के दोनों ही बच्चों बेटी एकता कपूर और बेटे तुषार कपूर ने शादी नहीं की है। दोनों की उम्र 46 साल से अधिक है लेकिन दोनों ही बिना शादी के माता-पिता बन चुके हैं।

जितेंद्र के 46 वर्षीय बेटे तुषार अविवाहित हैं। तुषार साल 2016 में IBF तकनीक की मदद से पिता बने थे। तब उनके बेटे लक्ष्य कपूर का जन्म हुआ था। वे कह चुके है कि, सिंगल फादर के तौर पर वे जिंदगी एंजॉय कर रहे हैं।

कमल हासन

दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार और हिंदी सिनेमा में भी काम कर चुके कमल हासन ने अभिनेत्री सारिका से शादी की थी। हालांकि दोनों साल 2004 में अलग हो गए थे।

सारिका और कमल हासन दो बेटियों अक्षरा हासन और श्रुति हासन के मात-पिता बने थे। सारिका से तलाक के बाद कमल ने अपनी दोनों बेटियों की परवरिश की थी। उन्होंने पिता के साथ ही मां की जिम्मेदरी भी निभाई। हालांकि समय के साथ श्रुति और अक्षरा अपनी मां के दोबारा करीब आ गई थी।

राहुल बोस

हिंदी सिनेमा की कई फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता राहुल बोस का नाम भी इस सूची में शामिल है। 55 साल के राहुल बोस भी सिंगल फादर हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि राहुल एक दो नहीं बल्कि 6 बच्चों के पिता हैं। राहुल ने अंडमान निकोबार से साल 2007 में 6 बच्चे गोद लिए थे। इन सभी बच्चों का राहुल काफी ध्यान रखते है और उन्हें बेहतर परवरिश देते है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button