अध्यात्म

इन 5 राशियों पर बरसेगा सूर्यदेव का कहर, 15 जून से शुरू होंगे बुरे दिन, झेलने होंगे कई दुख

ज्योतिष शास्त्र की माने तो हमारी राशि और ग्रहों की स्थिति हमारा अच्छा या बुरा समय तय करती है। ग्रहों का स्थान परिवर्तन होने से सभी 12 राशियों पर शुभ या अशुभ प्रभाव पड़ता है। 15 जून 2022 से 5 राशियों के बुरे दिन शुरू होने जा रहे हैं। इसकी वजह सूर्य का वृष राशि से निकलर मिथुन राशि में गोचर करना है। ये राशि परिवर्तन इन 5 राशियों की मुसीबतें बड़ा देगा।

मेष राशि

15 जून के बाद कोई भी धन का बड़ा निवेश न करें। आपको नुकसान हो सकता है। यदि जरूरी हो तो पहले बड़े बूढ़ों या किसी जानकार की राय लें। फिर ही कहीं पैसा लगाएं। भाई-बहन के बीच अनबन हो सकती है। इसलिए दोनों को अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। उधार देने से हर हाल में बचे। ये समय काफी व्यस्तता से भरा रहेगा। कई दिक्कतें और मानसिक तनाव झेलना पड़ सकता है।

कर्क राशि

इस राशि के लोग 15 जून से तनाव में रह सकते हैं। सोचे गए कार्य समय पर पूर्ण नहीं होंगे। कहीं से दुखद समाचार मिल सकता है। असफलता का मुंह देखना पड़ सकता है। पैसों का नुकसान या अत्यधिक खर्च संभव है। स्टूडेंट्स को अपनी पढ़ाई में और अधिक मेहनत करनी होगी। भाग्य आपके पक्ष में नहीं रहेगा। शांति और संयम से काम लेकर यह समय गुजारना होगा।

वृषभ राशि

इस राशि के जातकों को पैसों की कमी झेलनी पड़ सकती है। आय के सोर्स कम हो जाएंगे। घर में किसी के बीमार पड़ने या कोई नुकसान होने से अधिक धन खर्च हो सकता है। संतान आपको दुख पहुंचा सकती है। जीवनसाथी से भी अनबन संभव है। जितनी मेहनत करेंगे उतना फल नहीं मिलेगा। सेहत गड़बड़ हो सकती है। यात्रा कष्टदायक रहेगी। अपनों से विवाद हो सकता है।

मीन राशि

इस राशि के लिए 15 जून के बाद का समय अच्छा और बुरा दोनों रहेगा। जितना पैसा कमाएंगे उतना खर्च भी हो जाएगा। बचत करने के लिए दिमाग से काम लेना होगा। व्यर्थ के खर्चों पर लगाम कसनी होगी। यात्रा के समय सावधानी बरते। कीमती सामान चोरी हो सकता है। आपकी लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है। सेहत का भी ध्यान रखना होगा। टेंशन कम लें।

तुला राशि

इस राशि के जातक कई परेशानियों को झेलेंगे। बनते काम भी बिगड़ जाएंगे। पैसों का नुकसान संभव है। पूजा पाठ करते रहें। भगवान ही आपको दुर्भाग्य से बचा सकते हैं। बिजनेस में नुकसान हो सकता है। नौकरी में बॉस आपके काम से खुश नहीं रहेगा। घर के विवादों के चलते मन अशांत रह सकता है। गुस्से कर नियंत्रण रखना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button