राशिफल

राशिफल 29 मार्च 2023:महाष्टमी पर बना महासंयोग, मां दुर्गा की कृपा से 3 राशियों के दुख होंगे दूर

आज हम आपको बुधवार 29 मार्च 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 29 मार्च 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। फिजूलखर्ची अधिक होने के कारण मन काफी परेशान रहेगा। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें। परिवार के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को ऑफिस में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको छोटी-छोटी गलतियां करने से बचना होगा, नहीं तो आगे चलकर परेशानी हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका भविष्य फायदा मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। जीवन में चल रही परेशानियों का अंत होगा। आप अपने सभी कार्य को बेहतर ढंग से पूरा कर पाएंगे। अगर कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो वह समाप्त होगा। आपकी किसी नई संपत्ति की खरीदने की अभिलाषा पूरी होती हुई नजर आ रही है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन काफी खुशनुमा रहने वाला है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। घर का माहौल सुख-शांति पूर्वक रहेगा। जीवनसाथी की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। रुका हुआ धन आपको वापस मिलेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भारी मात्रा में धन लाभ होने के योग हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप जिस काम को करना चाहेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने जैसी खुशखबरी मिल सकती है। ऑफिस में नई जिम्मेदारी के लिए आपको तैयार रहना होगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। आपके द्वारा किए गए प्रयासों से अच्छी सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। शाम के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बाहर खाने-पीने की योजना बना सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपके जीवन में कई प्रकार के बदलाव देखने को मिलेंगे। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आप खुद को सकारात्मक महसूस करेंगे। हर काम को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आज किसी के भी साथ पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए, नहीं तो हानि हो सकती है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। करियर में आपकी तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। दूसरों की मदद करने से सुकून मिलेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। किस्मत के सहारे आपको करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आज आपको वाहन प्रयोग में सावधानी बरतना होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर फायदा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बनाएंगे। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा, अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। वैवाहिक जीवन ठीक रहेगा। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। आपको उम्मीद के अनुसार लाभ मिलेगा। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। परिवार में कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। आप महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। अधूरे काम पूरे करने में समय लग सकता है। फिजूलखर्ची करने से बचना होगा। दिन की शुरुआत में तनाव हो सकता है लेकिन बाद में परिस्थितियां कंट्रोल में आ जाएंगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज विद्यार्थियों का दिन बहुत ही बेहतर नजर आ रहा है। पढ़ाई लिखाई में खूब मन लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आप अपने सभी कार्य बेहतर ढंग से पूरा करेंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। संतान सुख प्राप्त होने की संभावना है। माता-पिता के आशीर्वाद से किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कमजोर रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है, नहीं तो पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन अच्छा नजर आ रहा है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन महत्वपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के प्यार की मदद से जिंदगी की कठिनाइयों से आसानी से छुटकारा मिल सकता है। घर में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। आपके अंदर जोश और उत्साह भरपूर रहेगा। छोटे भाई बहनों के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। किसी रिश्तेदार से शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। आपकी आमदनी में इजाफा होगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने हर काम योजनाओं के तहत पूरा करेंगे। प्रेम जीवन में परिस्थितियां अनुकूल होंगी। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता हुआ नजर आ रहा है। विभिन्न स्रोतों से आय की प्राप्ति होगी। फिजूलखर्ची में कमी आएगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। जो लोग मीडिया से जुड़े हुए हैं, उनके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का दिन बढ़िया रहेगा। आपको मन मुताबिक सफलता मिलने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button