बॉलीवुड

मां काजोल संग सिद्धि विनायक मंदिर पहुंची न्यासा देवगन, ड्रेस के कारण हुई ट्रोल: PHOTOS

बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस काजोल की बेटी न्यासा देवगन आए दिन चर्चा में रहती है। न्यासा घूमने-फिरने और पार्टी करने की बहुत बड़ी शौकीन है। ऐसे में आए दिन वह अपने दोस्तों के साथ स्पॉट की जाती है और उनकी पार्टी से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती है। अब इसी फेहरिस्त में न्यासा देवगन अपनी मां काजोल देवगन के साथ सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन के लिए पहुंची जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है। तो आइए देखते हैं मां-बेटी की खूबसूरत तस्वीरें…

nyasa and kajol

दरअसल, सुबह-सुबह मां-बेटी सलवार सूट पहनकर भगवान गणेश के दर्शन करने पहुंची थी। इस दौरान न्यासा देवगन का लुक देखने लायक था। वह सफेद कलर के सलवार कमीज पर बेहद खूबसूरत लग रही थी। वही काजोल इस दौरान फ्लोरल ड्रेस पहने हुए दिखाई दी थी। दोनों मां बेटी का यह अंदाज देखकर फैंस भी फिदा हो गए। इस दौरान काजल और न्यासा देवगन अपने हाथ में माला लिए हुए भी नजर आ रही थी।

nyasa and kajol

वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि न्यासा सिंपल व्हाइट कलर का सूट पहने हुए बहुत ही खूबसूरत लग रही है। वही काजल का लुक भी छाया रहा। इस दौरान फैंस की नजर अजय देवगन पर भी थी। हालांकि वह कई दिखाई नहीं दिए। जहां कई लोगों ने काजोल और न्यासा के लुक की तारीफ की तो कई लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर दिया। न्यासा को उनकी ड्रेस को लेकर ट्रोल किया तो एक यूजर ने बॉलीवुड को लेकर कहा कि हर किसी को भगवान की शरण में जाना पड़ रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इससे जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि, ज्यासा माथे पर टीका लगाए फूलों के साथ पूजा की थाली हाथ में लेकर नजर आ रही है जबकि उनकी मां काजोल को आगे चलते देखा जा सकता है। इस दौरान काजोल कार में बैठने से पहले लोगों का अभिवादन भी करती दिखाई दी।

nyasa and kajol

एक यूजर ने कहा कि, “इनका भी कुछ पता नहीं चलता, दो दो रूप, मां-बाप के साथ पूरे कपड़ों में और बाहर दोस्तों के साथ हाफ कपड़े।” एक अन्य ने लिखा कि, “मुझे हंसी क्यों आ रही है?” एक ने कहा कि, “पू बनी पर्वती” एक दूसरे ने लिखा कि, “चेहरा देखकर लगता है पूरे कपड़े पसंद नहीं हैं।” इसके अलावा भी कई यूजर्स ने इस तरह के कमेंट्स किया।

nyasa and kajol

बात की जाए काजोल की फिल्म के बारे में तो आखरी बार उन्हें फिल्म ‘सलाम वैंकी’ में देखा गया था जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। वही बात करें काजोल और अजय देवगन की लाडली न्यासा देवगन के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर तो अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि, वह बॉलीवुड में कदम रखेगी या नहीं? फिलहाल न्यासा अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button