अध्यात्म

औरतों को खुश करना है तो कुत्ते से सीखें ये गुण, हमेशा रहेगी संतुष्ट, देगी खूब प्यार

आचार्य चाणक्य अपने दौर के महान विद्वान थे। उन्होंने अपने अनुभवों से चाणक्य नीति लिखी थी। इसमें उन्होंने लाइफ मैनेजमेंट से जुड़ी बातें भी बताई थी। इसमें पति-पत्नी के रिश्ते को बेहतर करने की टिप्स भी है। इसमें बताया गया कि कैसे कुत्ते के कुछ खास गुणों को अपनाकर आप अपनी पत्नी को हमेशा संतुष्ट रख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये गुण कौन-कौन से हैं।

संतुष्ट और खुश रहना

आचार्य चाणक्‍य की माने तो एक पुरुष को अपनी शक्ति और गुणों के आधार पर मेहनत करनी चाहिए। उसे इस परिश्रम से जो भी धन या फल मिले उसमें ही संतुष्ट व खुश रहना चाहिए। उदाहरण के लिए जब कुत्ते को भोजन दिया जाता है तो वह उसके कम या पसंद का न होने पर भी उसे खाकर संतुष्ट हो जाता है। इसी तरह पुरुष को अपनी आमदनी से आए पैसों में ही खुश रहना और परिवार का गुजारा करना सीख लेना चाहिए। आप खुश रहेंगे तो आपकी पॉजिटिव एनर्जी से पत्नी भी खुश रहेगी।

सतर्क और सावधान रहना

एक कुत्ता चाहे कितनी भी गहरी नींद में हो, लेकिन थोड़ी सी आहट होने पर भी तुरंत जाग जाता है। वह हमेशा सतर्क और सावधान रहता है। इसी तरह एक पुरुष को भी लाइफ में हमेशा सतर्क और सावधान रहना चाहिए। इससे आप अपने शत्रु या आने वाली मुसीबतों से बच सकते हैं। अपनी बीवी और परिवार की रक्षा कर सकते हैं। आपके सतर्क रहने से आपके परिवार का कोई नुकसान नहीं होगा। इस तरह आपकी बीवी खुश और संतुष्ट रहेगी।

वफादार रहना

कुत्ता अपनी वफादारी के लिए जाना जाता है। उसे इंसान का सबसे वफादार दोस्त कहते हैं। वह अपने मालिक को कभी धोखा नहीं देता है। पुरुषों को भी यह गुण अपनाना चाहिए। उन्हें अपनी पत्नी के प्रति वफादार रहना चाहिए। पराई महिलाओं से आकर्षित नहीं होना चाहिए। पत्नी को कभी धोखा नहीं देना चाहिए। ऐसा कर वह पत्नी का भरोसा जीत लेंगे। वह आपसे हमेशा खुश रहेगी। बदले में वह भी अपनी वफादारी आपसे दिखाएगी। आपकी सेवा करेगी। आपको खूब प्यार देगी।

बहादुरी दिखाना

कुत्ता समय पड़ने पर हमेशा बहादुरी दिखाता है। वह अपने मालिक की रक्षा जान देकर भी करता है। इसी तरह पुरुष को भी हमेशा पत्नी की रक्षा के लिए बहादुरी दिखाना चाहिए। यदि कोई उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करे तो उसे सबक सिखाना चाहिए। उसके आत्मसम्मान की रक्षा करना चाहिए। इससे पत्नी आपके साथ रहकर सुरक्षित महसूस करेगी। उसके मन में डर नहीं होगा। एक संतुष्टि का भाव रहेगा।

संतुष्ट रखना और प्रेम करना

एक कुत्ता अपने मालिक से हमेशा प्रेम करता है। जब वह घर आता है तो उसका प्यार से स्वागत करता है। हर दम उसके साथ रहता है। उसे अपनेपन का एहसास कराता है। इसी तरह पुरुषों को भी अपनी पत्नी से प्रेम करते रहना चाहिए। उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से सतुष्ट रखना चाहिए। इससे आप अपनी पत्नी के प्रिय बन रहेंगे। वह आपसे खुश रहेगी। आपका साथ कभी नहीं छोड़ेगी। आपकी शादी लंबी चलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button