बॉलीवुड

नेहा कक्कड़ से कनिका कपूर तक, ख़ूबसूरती में एक्ट्रेसेस को भी पीछे छोड़ती हैं ये सिंगर्स: Photos

फिल्मी दुनिया से जुड़ी अभिनेत्रियों की खूबसूरती पर लाखों लोग फिदा है। वहीं इनकी एक झलक देखने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि, ना सिर्फ बॉलीवुड इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां बल्कि अपनी आवाज से लाखों लोगों के दिलों पर राज कर रही सिंगर्स भी खूबसूरती में किसी अभिनेत्री से कम नहीं है।

bollywood singers

जी हां.. जहां ये अभिनेत्रियां सुनहरे पर्दे पर गानों में अपनी एक झलक से लाइमलाइट लूट लेती है तो वहीं पर्दे के पीछे अपनी दिलकश आवाज का जादू बिखेरने वाली गायिका भी अपने ग्लैमरस अंदाज से कहर ढाती है।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही गायिकाओं के बारे में जो बेहद खूबसूरत है और यदि इन्हें फिल्मों में काम करने का मौका मिले तो यह अभिनेत्रियों को भी पीछे छोड़ सकती है। आइए जानते हैं कौन है यह सिंगर..

नेहा कक्कड़

neha kakkar

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है नेहा कक्कड़ का जिन्होंने अपनी दिलकश अदाओं और अपनी मीठी सी आवाज से लोगों को अपना दीवाना बनाया हुआ है। बता दे नेहा कक्कड़ किसी हीरोइन से कम नहीं है। वह अपने स्टाइल से बॉलीवुड अभिनेत्री को मात देती नजर आती है।

अदिति सिंह शर्मा

aditi singh sharma

मशहूर सिंगर अदिति सिंह शर्मा ने अपने करियर में ‘2 स्टेट्स’, ‘धूम 3’, ‘किल्ड जेसिका’ जैसी कई फिल्मों में अपनी आवाज दी है। अदिति सिंह शर्मा ना सिर्फ अपनी आवाज के लिए जानी जाती है बल्कि वह अपने खूबसूरत लुक के लिए भी काफी मशहूर है और आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती है।

नेहा भसीन

neha bhasin

बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर में से एक नेहा भसीन भी अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती है। वह अपनी प्यारी सी आवाज से तो लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहती है लेकिन उनका लुक्स भी लोगों पर कहर ढहाने के लिए कुछ कम नहीं है।

मोनाली ठाकुर

monali thakur

बॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर मोनाली ठाकुर भी खूबसूरती में बॉलीवुड इंडस्ट्री की अभिनेत्रियों को टक्कर देती नजर आती है। उन्होंने अपने करियर में ‘जरा टच मी’ और ‘मोह मोह के धागे’ जैसे गाने गाए हैं जो काफी पसंद किए गए।

नीति मोहन

monali thakur

‘इश्क वाला लव’ गाना गा के प्रसिद्ध हुई नीति मोहन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती है। इसके अलावा नीति मोहन रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल -11’ को भी जज कर चुकी है। वह अक्सर अपने गानों के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए चर्चा में रहती है।

कनिका कपूर

kanika

‘बेबी डॉल’ और ‘चिट्टियां कलाइयां’ जैसे कई गानों से धमाका कर चुकी कनिका कपूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अपने गानों के साथ साथ कनिका कपूर अपने लुक्स के लिए भी मशहूर है। वही सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है।

श्रेया घोषाल

shreya ghoshal

बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप गायिका श्रेया घोषाल को भला कौन नहीं जानता। श्रेया ने अपने करियर में ‘देवदास’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में गाने गाए हैं। वह अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती है और इसके साथ-साथ वह कई ऐड में भी नजर आ चुकी है।

सुनिधि चौहान

sunidhi chauhan

बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर गायिका सुनिधि चौहान ने भी अपने करियर में कई फिल्मों में आवाज दी है। बता दे उन्होंने महज 13 साल की उम्र में ही गाना गाना शुरू कर दिया था। वह अपने लुक्स के लिए भी मशहूर है। इतना ही नहीं बल्कि साल 2013 में सुनिधि चौहान को 50 सेक्सियस्ट वूमेन में भी शामिल किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button