दिलचस्प

प्यार के लिए इन्होंने बदल दिया अपना इस्लाम धर्म, अब शिवसेना में है ये सबसे खूबसूरत महिला नेता

ऐसा कहा जाता है कि प्यार इस दुनिया का ऐसा शब्द है जो हर इंसान को पूरी तरह से बदल देता है। फिर वो किसी भी धर्म में हो उसे सिर्फ वही इंसान दिखता है जिससे वो प्यार करता है। ऐसा ही कुछ शिवसेना की इस महिला नेता ने भी किया और प्यार के लिए इन्होंने बदल दिया अपना इस्लाम धर्म, इनकी खूबसूरती के चर्चे पूरे शिवसेना में हैं।

प्यार के लिए इन्होंने बदल दिया अपना इस्लाम धर्म

5 फुट 2 इंच के कद वाली दीपाली ने अपनी खूबसूरती से सबको दीवाना बना रखा है। ये ज्यादातर साड़ी पहने नजर आती हैं और अक्सर इन्हें बड़े-बड़े अवॉर्ड फंक्शन में या किसी बड़े इवेंट में देखा जाता है। दीपाली सय्यद का जन्म साल 1978 में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था और बचपन से इन्हें इस धर्म से बहुत लगाव था। मगर बड़े होने के बाद इ्हें एक हिंदू लड़के से प्यार हुआ और इन्होंने उनसे शादी करने के लिए अपने धर्म को बदल दिया। हिंदू धर्म अपनाने के बाद आज दीपाली एक खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। आपको बता दें कि दीपाली के दो बच्चे एक लड़का और एक लड़की है।

इस समय दीपाली 41 साल की हैं और शिवसेना की एक होनहार महिला नेता भी हैं। इन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि धर्म हम इंसानों का बनाया हुआ एक मायाजाल है जिसमें एक पैदा हुआ बच्चा फंस जाता है। इन्होंने जिससे प्यार किया वो इनका बहुत ख्याल रखता है और उसी ने इन्हें समाज में इज्जत के साथ जीने के लायक बनाया है।

दीपाली शिवसेना पार्टी के अलावा भी कई सोशल कार्य करती हैं। महिला संस्था से जुड़कर ये कई लोगों की मदद भी करती हैं और एक इस्लामिक परिवार में जन्म लेने वाली बात कहने से कभी पीछे नहीं हटती हैं। दीपाली आज अपने परिवार और काम में व्यस्त रहने के बाद भी कई सारे सोशल इवेंट अटैंड करती हैं। दीपाली बहुत ज्यादा खूबसूरत हैं और इसके चर्चे राजनीतिक गलियारों में खूब देखने को मिलते हैं। दीपाली अक्सर साड़ी ही पहनती हैं क्योंकि इन्हें ये पोशाक बहुत पसंद है और अपने सोशल इवेंट के दौरान इन्हें आजतक किसी और ड्रेस में नहीं देखा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button