बॉलीवुड

आलिया ने किया पिता महेश भट्ट के लव अफेयर का सपोर्ट, कहा- हर्ज क्या है, कॉमन है बेवफाई

आलिया भट्ट बॉलीवुड की पॉपुलर और क्यूट अभिनेत्री हैं। वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। वह अपने बयानों के कारण भी सुर्खियों में रहती हैं। वह जो भी कहती हैं दिली से और बेबाकी के साथ बोलती हैं। फिर ये नहीं सोचती कि लोग उनके विचारों की तारीफ करेंगे या आलोचना। एक बार आलिया ने अपने पिता महेश भट्ट के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को सही बता दिया था। फिर इसे लेकर उन्हें खूब ट्रोल किया गया था।

जब आलिया ने किया पिता के लव अफेयर का सपोर्ट

बात 2019 की है। तब आलिया ‘कलंक’ फिल्म का प्रमोशन कर रही थी। इस दौरान एक इंटरव्यू में उनसे बेवफाई और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स पर उनके विचार पूछे गए। इस दौरान आलिया ने अपने पिता महेश भट्ट के अफेयर पर भी कमेंट कर उसे सही ठहराया था। पहले बता दें कि महेश भट्ट ने आलिया की मां सोनी राजदान से दूसरी शादी की थी। इसके पहले वह किरण भट्ट के पति थे। इस शादी से उन्हें दो बच्चे पूजा और राहुल हुए।

किरण के साथ शादीशुदा लाइफ बिताते हुए उनका अफेयर एक्ट्रेस सोनी राजदान से हो गया। उन्होंने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना सोनी राजदान से शादी कर ली। वह पहली बीवी से अलग रहने लगे। लेकिन उसे कभी तलाक नहीं दिया। सोनी राजदान से शादी कर उन्हें बेटियां आलिया और शाहीन हुई। बाद में महेश भट्ट का अफेर एक्ट्रेस परवीन बॉबी से भी रहा। वह परिवार को छोड़ लीव इन में रहने लगे थे। लेकिन ये रिश्ता लंबा नहीं चला और महेश फिर से सोनी राजदान पास लौट आए।

बड़ी कॉमन है बेवफाई

अपने पिता के लव अफेयर पर आलिया महेश भट्ट का बचाव करती नजर आई। उन्होंने इंटरव्यू में बताया कि मैं बेवफाई का प्रमोशन नहीं कर रही, पर ये बड़ी कॉमन चीज है। यह आज भी समाज में मौजूद है। आप इससे मुंह नहीं मौड़ सकते हैं। आप बस इससे सहमत या असहमत हो सकते हैं। मेरे पिता का अफेयर था क्योंकि वह मेरी मां से मिले थे। जीवन में कभी-कभी ऐसी चीजें किसी खास कारण से होती है।

आलिया ने आगे कहा था “मैं कोई बेवफाई का प्रचार नहीं कर रही हूं। लेकिन मैं इंसान को समझती हूं। यह हमेशा इतना आसान भी नहीं होता है। बेवफाई समाज में बहुत फेमस है। बस आपको ये पता होना चाहिए कि इससे किस तरह से निपटना है। इसे आप समझने की कोशिश करें। अलग तरीके से देखें।”

लोग बोले- जैसा बाप, वैसी बेटी

आलिया का यह पुराना इंटरव्यू एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग उन्हें पिता के लव अफेयर का बचाव करने के लिए ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा “जैसा बाप, वैसी बेटी।” दूसरा बोला “जब रणबीर का लव अफेयर चलेगा तब भी यही बोलना।” तीसरे ने कहा “महेश भट्ट ने बेटी को कैसे संस्कार दिए हैं दिख रहा है।” फिर एक कमेंट आता है “बड़े लोग और उनके बड़े चोचले।”

alia bhatt

काम की बात करें तो आलिया जल्द करण जौहर की अपकमिंग रोमांटिक फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगी। इसमें रणवीर सिंह उनके अपोजिट होंगे। इसके अलावा वह डायरेक्टर फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ भी कर रही हैं। इसमें वह कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा संग दिखाई देंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button