बॉलीवुड

ये हैं विकास गुप्ता की जिंदगी के सबसे बड़े विवाद, इन दो मेल कलाकारों के साथ जुड़ चुका है नाम

टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता विकास गुप्ता अपने रियलिटी शोज के लिए मशहूर है। वह कई रियलिटी शो का हिस्सा बन चुके हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। बता दे विकास गुप्ता को सबसे ज्यादा बिग बॉस 11 के लिए जाना जाता है।

vikas gupta

इसके अलावा भी वह बिग बॉस के कई सीजन में नजर आ चुके हैं। बता दे विकास गुप्ता टीवी प्रोड्यूसर होने के साथ-साथ क्रिएटिव डायरेक्टर, स्क्रीन राइटर और होस्ट भी है। आज उनका जन्मदिन है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे उनके निजी जीवन से जुड़े कुछ ऐसे विवाद जिनके कारण वह काफी सुर्खियों में रहे थे।

शिल्पा शिंदे के साथ रहा विवाद

vikas gupta

बता दे, शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता ने एक साथ बिग बॉस 11 में हिस्सा लिया था जहां पर इन दोनों के बीच काफी झगड़ा देखने को मिला था। इतना ही नहीं बल्कि शिल्पा शिंदे का कहना था कि उन्होंने विकास गुप्ता की वजह से ही अपने सीरियल ‘भाभी जी घर पर है’ को छोड़ दिया था। वही बिग बॉस के घर में भी इन दोनों का झगड़ा खूब हुआ था।

बाय सेक्सुअल का बयान देकर मचाया था तहलका

vikas gupta

बता दें, विकास गुप्ता ने साल 2020 में सरेआम यह खुलासा किया था कि वह बाय सेक्सुअल है। यह जानकर हर कोई हैरान रह गया था बल्कि उनके परिवार वाले भी इस बात से दंग रह गए थे और कई लोगों ने उनसे दूरी बना ली थी। वर्तमान में भी विकास गुप्ता अपने भाई और मां से अलग अकेले रहते हैं।

प्रियांक शर्मा संग रहा विकास गुप्ता का रिश्ता

एक रिपोर्ट की मानें तो प्रियंक शर्मा और विकास गुप्ता काफी लंबे समय तक एक दूसरे के साथ रह चुके हैं। बता दे विकास गुप्ता ने इसके बारे में एक वीडियो जारी करते हुए कहा था कि वह प्रियांक शर्मा के साथ करीब एक ही घर में 2 साल तक रहे थे। इस दौरान विकास गुप्ता ने यह भी बताया था कि प्रियांक शर्मा ने उनके साथ गलत व्यवहार किया। यह दोनों भी बिग बॉस 11 में एक साथ नजर आ चुके हैं।

vikas gupta

पार्थ समथान भी लगा चुके हैं कई आरोप

vikas gupta

बता दें, विकास गुप्ता और पार्थ समथान का नाम उस दौरान काफी चर्चा में रहा जब इन दोनों की निजी तस्वीरें वायरल हुई थी। इस तस्वीर में पार्थ विकास गुप्ता को ‘किस’ करते हुए नजर आ रहे थे। वहीं पार्थ ने दिसंबर साल 2013 में विकास गुप्ता पर शारीरिक उत्पीड़न और कई अन्य गंभीर भी लगाए थे। इसके साथ ही उन्होंने विकास गुप्ता के नाम एक लीगल नोटिस भी भेजा था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button