अध्यात्म

मिट्टी का घड़ा खरीदकर लाए तो सबसे पहले इस शख्स को पिलाए पानी, मां लक्ष्मी होगी खुश, देगी धन लाभ

आजकल हर कोई आधुनिकता की ओर बढ़ता जा रहा है। इस चक्कर में हमारी भारतीय संस्कृति और पुराने तौर तरीके लुप्त होते जा रहे हैं। जबकि इनमें से कुछ पुरानी चीजें तो हमारे लिए बेहद लाभकारी होती है। उदाहरण के लिए मिट्टी के बर्तन, घड़े और सुराही जैसी चीजों को ही ले लीजिए। आजकल मिट्टी के घड़े घरों में बहुत कम देखने को मिलते हैं। इनकी जगह रेफ्रिजरेटर, वाटर फिल्टर और बोतलों जैसी चीजों ने ले ली है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि मिट्टी के घड़े न सिर्फ हमारी सेहत बल्कि वास्तु के लिए भी लाभकारी होते हैं। इसे घर में रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। कुंडली के ग्रह जैसे मंगल, बुध, चंद्रमा और शनि इत्यादि मजबूत होते हैं। इसके अलावा और भी कई लाभ हैं जिनके बारे में हम आज आपको बताने जा रहे हैं। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि मिट्टी के घड़े को किस दिशा में रखने से सबसे अधिक लाभ मिलता है।

मिट्टी के घड़े के वास्तु लाभ

1. वास्तु शास्त्र की माने तो जब आप बाजार से मिट्टी का घड़ा खरीदकर लाए तो सबसे पहला पानी किसी कन्या को पिलाना चाहिए। सबसे पहले तो आप उस घड़े को अच्छे से साफ कर दे। फिर एक दिन तक उसमें पानी भरकर रखे। ताकि उसका रंग या एक्स्ट्रा मिट्टी निकल जाए। फिर उस पानी को फेंक दोबारा साफ पानी भारी। अब इस पानी को किसी कन्या को पिलाएं। फिर घर के बाकी सदस्य इसे पिएं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होगी और घर में बरकत बनी रहेगी।

2. घर में मिट्टी का घड़ा उत्तर दिशा में रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार ये दिशा बड़ी शुभ होती है। दरअसल उत्तर दिशा को देवी देवताओं की दिशा कहा गया है। इसलिए जब आप पानी से भरा घड़ा इस दिशा में रखते हैं तो देवी देवता खुश होते हैं। उनके दिल को भी सुकून मिलता है। मां लक्ष्मी आपके ऊपर अपनी कृपा बनाए रखती है।

3. यदि आपकी कुंडली में मंगल, बुध और चंद्रमा ग्रह कमजोर है तो आपको रोज मिट्टी के घड़े का पानी पीना चाहिए। वास्तु शास्त्र की माने तो ऐसा करने से ये ग्रह कुंडली में मजबूत होते हैं। फिर इससे आपके जीवन की कई परेशानियाँ दूर हो जाती है।

4. यदि आपकी कुंडली में शनि ग्रह कमजोर है या आप शनि के प्रकोप से बचना चाहते हैं तो ये उपाय करें। मिट्टी की सुराही में पानी भरकर रख दें। फिर सुबह-सुबह स्नान कर इस पानी को पीपल के पेड़ को अर्पित करें। आपके जीवन के सभी दुख दर्द दूर हो जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button