दिलचस्प

ट्रैफिक सिग्नल पर मुसीबत में फंसा बच्चा, फिर महिला ने जो किया वह दिल छू लेगा, देखें Video

इस दुनिया में इंसानियत नाम की चीज लगभग खत्म सी हो गई है। इस मतलबी दुनिया में कोई किसी की मदद नहीं करता है। यदि कोई मुसीबत में हो तो लोग हेल्प करने की बजाय वीडियो बनाने लग जाते हैं। हालांकि इस समाज में कुछ अच्छे लोग भी हैं जिन्होंने इंसानियत को जिंदा रखा हुआ है। आज हम आपको ऐसी ही एक महिला से मिलाने जा रहे हैं।

आप ने देखा होगा कि ट्रैफिक सिग्नल पर अक्सर कई गरीब बच्चे भीख मांगते या कोई समान बेचते दिखाई पड़ते हैं। इन बच्चों को अधिकतर लोग नजरअंदाज ही करते हैं। कई तो इनकी तरफ देखना भी पसंद नहीं करते हैं। लेकिन एक महिला ने न सिर्फ इस बच्चे को देखा, बल्कि मुसीबत में उसकी मदद भी की। अब महिला की ये नेकदिली सोशल मीडिया पर बड़ी वायरल हो रही है।

जब महिला ने की मुसीबत में फंसे बच्चे की मदद

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैफिक सिग्नल पर एक बच्चा खड़ा है। उसकी आंख में कुछ चला गया है। इस वजह से उसे बहुत तकलीफ हो रही है। ऐसे में वह ट्रैफिक सिग्नल पर खड़े वाहनों के बीच एक महिला से मदद माँगता है। ये महिला एक मोटरसाइकिल की पिछली सीट पर बैठी होती है। बच्चा महिला के पास जाकर उससे अपनी आंख में गए कचरे की तकलीफ बताता है और मदद मांगता है।

इस पर महिला एक पल भी नहीं हिचकिचाती है और बच्चे की मदद करने लगती है। वह बच्चे की आंख में फूंक मारकर कुछ बाहर निकालती है। इससे बच्चे को थोड़ी राहत मिल जाती है। इसके बाद महिला बच्चे के गालों को प्यार से खींचती भी है। यह पूरी घटना एक अन्य शख्स अपने मोबाइल में कैप्चर कर लेता है। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। जिसने भी यह वीडियो देखा वह महिला की तारीफ करने लगा।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को डॉक्टर अजयिता नाम के यूजर ने साझा किया आई। उन्होंने इस वीडियो को अपने ट्वीटर हैंड पर शेयर कर लिखा ‘दयावान बनने के लिए आपके कोई पैसे खर्च नहीं होते हैं। इस वीडियो को अभी तक 15 लायक से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो बांग्लादेश (Bangladesh) का बताया जा रहा है।

देखें वीडियो


इस वीडियो को देख लोग महिला की खूब तारीफ कर रहे हैं। बोल रहे हैं कि आमतौर पर कोई इन बच्चों को छूना भी पसंद नहीं करता है। लेकिन महिला ने तो इसकी मदद के साथ प्यार से गाल भी खींचे। हमे भी वीडियो से सीख लेना चाहिए और दूसरों की मदद को आगे आना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button