अध्यात्म

मालामाल कर देंगे झाड़ू के ये अनोखे टोटके, खुशी से झूम उठेगी मां लक्ष्मी, 24 घंटे बरसाएंगी कृपा

भारत में कई लोग वास्तु शास्त्र को मानते हैं। इसमें घर में मौजूद चीजों जैसे घड़ी, सोफ़ा, अलमारी, मंदिर और बेड जैसी चीजों को काफी महत्व दिया जाता है। इसे रखने की दिशा और इसका इस्तेमाल का तरीका आपके घर की सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा को तय करता है। इसी तरह साफ सफाई की झाड़ू को भी अहमियत दी जाती है। हिंदू धर्म में झाड़ू को मां लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है।

कहा जाता है जिस घर में गंदगी होती है वहां गरीबी दस्तक देती है। वहीं जहां साफ सफाई होती है वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। साफ सफाई में झाड़ू अहम भूमिका निभाती है। आज हम आपको झाड़ू से जुड़े कुछ खास उपाय बताने जा रहे हैं। इन्हें करने के बाद आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं। इसके बाद आपके घर पैसों की कोई दिक्कत नहीं होगी।

झाडू से जुड़े टोटके

1. पुरानी झाड़ू खराब हो जाए तो इसे यूं ही न फेंक दे। पहले घर में नई झाड़ू लाएं। इसके बाद पुरानी झाड़ू को शनिवार के दिन बीच चौराहे पर फेंकें। आप इसे होलिका दहन में भी जला सकते हैं। ऐसा करने से आपके घर की सभी परेशानियाँ खत्म हो जाएगी। आपके दुख और दुर्भाग्य आपका पीछा छोड़ देंगे।

2. नई झाड़ू हमेशा गुरुवार के दिन खरीदना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी खुश होती है। आप एक तरह से लक्ष्मीजी को अपने घर लाते हैं। नई झाड़ू लाने के बाद उसकी शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के समक्ष पूजा करनी चाहिए। उसे कुमकुम और चावल चढ़ाना चाहिए। उसके हाथ जोड़ना चाहिए। इसके बाद ही इससे घर में झाड़ू लगाना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी आपके घर हमेशा रहती है।

3. झाड़ू को कभी पैर नहीं मारना चाहिए। गलती से लग जाए तो उसके पैर पड़ माफी मांगना चाहिए। झाड़ू को खड़ा नहीं रखना चाहिए। इसे लेटाकर रखना चाहिए। इसे ऐसी जगह रखना चाहिए जहां घर का बाहरी सदस्य इसे आसानी से देख नहीं पाए। झाड़ू हमेशा उत्तर-पश्चिम या पश्चिम कोने में रखना चाहिए। इन नियमों का पालन करने से घर में पैसा और खुशहाली आती है।

4. किचन के प्लेटफॉर्म के लिए हमेशा एक छोटी झाड़ू रखनी चाहिए। कई लोग इसे कपड़े से साफ कर देते हैं। लेकिन कपड़े से साफ करने के बाद या पहले आप इस पर एक झाड़ू भी फेर दे। इससे आपके घर धन और अन्न की कभी कमी नहीं होती है। आपके घर बरकत हमेशा बनी रहती है। मां लक्ष्मी और अन्नपूर्णा देवी आपसे खुश रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button