बॉलीवुड

इंडस्ट्री में सबसे अलग रही सोनम कपूर की गोद भराई, पार्टी में गे-म्यूजिशियन ने जमाया रंग: Photos

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की बेटी और मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी पर सुर्खियां लूट रही है। अब इसी बीच सोनम कपूर की गोद भराई हुई जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। सोनम की इन तस्वीरों को उनकी बहन रिया कपूर ने सोशल मीडिया पर साझा की जिसमें सोनम कपूर बेहद खूबसूरत लग रही है। आइए देखते हैं सोनम कपूर की गोद भराई की तस्वीरें..

sonam kapoor

लंदन में होगा सोनम कपूर के बेबी का स्वागत

रिपोर्ट की मानें तो इन दिनों सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में है और वहीं पर गोद भराई की रस्म अदा की गई। रिपोर्ट की मानें तो सोनम कपूर आने वाले बेबी का स्वागत भी लंदन में ही करने वाली है।

sonam kapoor

रिया कपूर ने सोनम कपूर की तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा कि, “कितना खूबसूरत बेबी शॉवर”। बता दें, बेबी शावर का एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें सोनम कपूर ‘मसक्कली’ गाने पर इंजॉय करते हुए नजर आ रही है।

sonam kapoor

बता दें, बेबी शावर में सोनम कपूर ने पिंक कलर की ड्रेस पहनी हुई थी जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। इस दौरान उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए बालों को खुला किया हुआ था। सोनम कपूर की गोद भराई की सबसे दिलचस्प बात यह है कि इनकी पार्टी में गे म्यूजिशियन गाना गाते हुए नजर आए।

sonam kapoor

इस पार्टी में जाने माने आर्टिस्ट लियो कल्याण पहुंचे थे। लियो और सोनम कपूर की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। लियो ने इन तस्वीरों के केप्शन में लिखा कि, “बॉलीवुड में एक स्पाइस गर्ल, मैंने अभी-अभी सोनम कपूर की गोद भराई में परफॉर्म किया है कि जीवन क्या है?”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Leo Kalyan (@leokalyan)

बता दे सोनम कपूर की प्रेगनेंसी का खुलासा उनके पति आनंद आहूजा ने किया था। उन्होंने सोनम कपूर एक तस्वीर साझा करते हुए कहा था कि, “चार हाथ। तुम्हारी सबसे अच्छी परवरिश के लिए जो हम कर सकते हैं। दो दिल, जो तुम्हारे साथ-साथ धड़केंगे, हर रास्ते में। हमारा परिवार, जो तुम पर प्यार बरसाएंगे और सपोर्ट करेंगे। हम तुम्हारा स्वागत करने का और इंतजार नहीं कर सकते।”

sonam kapoor

शादी के बाद फ़िल्मी दुनिया से दूर है सोनम

वही बात की जाए सोनम कपूर की शादी के बारे में तो उन्होंने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी रचाई थी। शादी के बाद से ही वह फिल्मी दुनिया से दूर है और अपनी शादीशुदा लाइफ को एंजॉय कर रही है।

sonam kapoor

आखिरी बार सोनम कपूर फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ में नजर आई थी। रिपोर्ट की माने तो सोनम फिल्म ‘ब्लाइंड’ से कमबैक करेगी। ये फिल्म शोम मखीजा के निर्देशन में बनेगी जो साल 2011 की कोरियाई एक्शन थ्रिलर की बॉलीवुड रीमेक है।

sonam kapoor

बता दे सोनम कपूर ने साल 2007 में फिल्म ‘सांवरिया’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘रांझना’, ‘वीरे दी वेडिंग’, ‘खूबसूरत’, ‘प्रेम रतन धन पायो’, ‘आयशा’, ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’, ‘बेवकूफियां’, ‘डोली की डोली’, ‘थैंक्यू’, ‘आई हेट लव स्टोरी’ जैसी कई फिल्मों में काम किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button