बॉलीवुड

जब तैमूर के जन्म के वक्त लोगों ने कहा ‘इससे अच्छा तो जीका वायरस हो जाता’, करीना का छलका दर्द

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और ‘नवाब खानदान’ की बहू करीना कपूर खान को भला कौन नहीं जानता। करीना के पास फिल्म हो या ना हो वह अक्सर चर्चा में रहती है। कभी वह अपने पति सैफ अली खान के साथ स्पॉट की जाती है तो कभी उनके बच्चे तैमूर अली खान और जेह अली खान सुर्खियों में रहते हैं। बता दे करीना कपूर खान उन दिनों काफी सुर्खियों में रही थी जब उन्होंने बेटे तैमूर को जन्म दिया था। इस दौरान कई लोगों ने उन्हें बुरी-बुरी बद्दुआ दी थी जिस पर पहली बार करीना की सास यानी कि शर्मिला टैगोर का दर्द छलका। आइए जानते हैं शर्मिला टैगोर ने क्या कहा?

बेटे के जन्म के बाद करीना को मिले थे ताने
दरअसल, शर्मिला टैगोर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गुलमोहर’ को लेकर चर्चा में है। बता दे फिल्म में वह जाने-माने एक्टर मनोज बाजपायी के साथ दिखाई देंगी। इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान शर्मिला टैगोर ने बताया कि जब करीना ने तैमूर को जन्म दिया था तो लोगों ने उनकी खूब आलोचना की थी। वही उनके पोते तैमूर के नाम पर भी काफी बवाल हुआ था।

इसी पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए शर्मिला टैगोर ने बताया कि, “जिस वक्त तैमूर का जन्म हुआ था, एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा था,’इससे अच्छा तो करीना को जीका वायरस हो जाता’। मैं ये कमेंट देख शॉक्ड रह गई थीं। दुनिया में आप सबको खुश नहीं रख सकते, इसलिए कोशिश भी नहीं करनी चाहिए। अगर दूसरों के कहने पर चलेंगे तो फोकस ही नहीं रह जाएगा। बेहतर है कि खुश को खुश रखें।”

sharmila tagore

sharmila tagore

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि, “लोग इतने गंदे कमेंट करते हैं, ये देखकर हैरानी होती है कि लोग इतना गंदा कैसे सोच सकते हैं। वो भी एक दिन के पैदा हुए बच्चे को। मैं ये बात गुस्से में नहीं इमोशनल होकर कह रही हूं। लोगों के बारे में ऐसी बातें करने वाले आते कहां से हैं।” इस दौरान करीना के बारे में बात करते हुए शर्मिला टैगोर भावुक भी नजर आई।

sharmila tagore

क्यों हुआ था तैमूर के नाम पर विवाद?
बता दें, करीना पहली बार दिसंबर 2016 में मां बनी थी। इसके बाद उन्होंने अपने बच्चे का नाम तैमूर अली खान रखा जिसको लेकर हर तरफ बवाल देखने को मिला। दरअसल, तैमूर लंग एक तुर्क शासक था। वह भारत में मुगल एम्पायर की नींव रखने वाला बाबर का पांचवां वंशज था। इतना ही नहीं बल्कि तैमूर ने 14वीं सदी में भारत के दिल्ली और कश्मीर में भी जमकर लूटपाट की थी।

इसके अलावा उन्होंने 1380 में इराक की राजधानी बगदाद पर हमला बोला था, जहां हजारों लोगों का कत्ल कर उनकी खोपड़ियों के ढेर लगा दिए थे। यही वजह थी कि, जब करीना ने अपने बेटे का नाम तैमूर रखा तो लोगों ने उनकी खूब आलोचना की थी। बता दे इसके बाद करीना ने 2021 में दूसरे बेटे को जन्म दिया जिसका नाम जहांगीर अली खान रखा गया।

sharmila tagore

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button