समाचार

Video: कभी पकड़ी पुलिस की कॉलर तो कभी मारी लात, देखें शराब के नशे में लड़की का हाई वोल्टेज ड्रामा

पुलिस की नौकरी आसान नहीं होती है। उन्हें आम कर्मचारी की तरह छुट्टी भी नहीं मिलती है। वे दिन, रात और त्योहारों पर भी जनता की सेवा में लगे रहते हैं। ऐसे में हमारा भी फर्ज बनता है कि हम उनकी रिस्पेक्ट करें। उन्हें मान सम्मान दें। उनके बताए नियमों का पालन करें। लेकिन कुछ लोग पुलिस के साथ भी बदतमीजी कर खुद को हीरो समझते हैं। लेकिन असल में वे जीरो होते हैं।

लड़की ने नशे में की पुलिस से बदतमीजी

अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस लड़की को ही देख लीजिए। ये लड़की शराब के नशे में पुलिस अधिकारी के साथ बहुत बदतमीजी करती है। कभी वह पुलिस की कॉलर पकड़ती है तो कभी उसे लात मारती है। लड़की की इस बेकार हरकत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद हर कोई लड़की की बुराई कर रहा है।

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस ने एक लड़की की कार को रोका हुआ है। हालांकि इससे लड़की बड़ी नाराज हो गई है। वीडियो में लड़की की आवाज तो सुनाई नहीं दे रही, लेकिन उसकी बॉडी लैंग्वेज देख लग रहा है कि वह पुलिस को गाली दे रही है। वह पुलिस अधिकारी को मारने का प्रयास भी करती है। उसके बाल पकड़ने से लेकर उस पर लात चलाने तक, कई हरकतें करती है।

बेबस होकर सबकुछ सहन करता रहा पुलिसवाला

लड़की की ये सारी बदतमीजी पुलिस वाला चुपचाप सहन करता रहता है। वह लड़की पर हाथ नहीं उठाता है। शायद वह भी जानता है कि उसने कुछ किया तो ये लड़की उल्टा उसी पर कोई केस ठोक देगी। ये वीडियो कब और कहां का है फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं है। लड़की किस कारण से पुलिस वाले से झगड़ा कर रही है ये भी स्पष्ट नहीं है। हालांकि लड़की के नशे में होने का शक काफी हद तक पक्का है।

इस वीडियो को सबसे पहले सागर कुमार नाम के जर्नलिस्ट ने शेयर किया था। फिर ट्वीटर पर और भी लोगों ने इसे साझा किया। सीमा रस्तोगी @RestogiSeema नाम की ट्वीटर यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा – एक और परी की #VideoViral है। देखिए, कैसे एक पुलिस अधिकारी की वर्दी का कॉलर पकड़ कर खड़ी है और पुलिस वाला बेबस है।

इस वीडियो को देख लोग लड़की की आलोचना कर रहे हैं। साथ ही अमित शाह और गृह मंत्रालय को टैग कर पुलिस को और पावर देने की गुजारिश कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button