राशिफल

आज प्रदोष व्रत पर बन रहा वृद्धि योग, जानें किन राशियों के लिए रहेगा शुभ व किसकी बढ़ेगी परेशानी

आकाशमंडल में ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती स्थिति की वजह से कई शुभ और अशुभ योग बनते हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से शुभ योग का अच्छा परिणाम मिलता है परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगते हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

आपको बता दें कि आज प्रदोष व्रत है। बुधवार के दिन पड़ने की वजह से इसको बुध प्रदोष व्रत कहा जाएगा। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना और व्रत किया जाता है। ज्योतिष गणना के अनुसार प्रदोष व्रत पर वृद्धि योग का निर्माण हो रहा है, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं किन राशि वालों को शुभ-अशुभ फल की प्राप्ति होगी।

आइए जानते हैं प्रदोष व्रत पर बन रहे वृद्धि योग का किन राशियों को मिलेगा शुभ फल

कर्क राशि वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। प्रदोष व्रत पर बन रहे वृद्धि योग की वजह से आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। मानसिक रूप से आप काफी खुश रहेंगे। बिजनेस में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। घरेलू कामकाज समय पर पूरे होंगे। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आप घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में सफल रहेंगे।

कन्या राशि वाले लोगों के लिए प्रदोष व्रत पर बन रहा वृद्धि योग लाभदायक सिद्ध होगा। आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। खास लोगों से मुलाकात होगी। कार्य क्षेत्र में साथियों से चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। व्यापार में लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को परिवार में किसी बड़े-बुजुर्गों की मदद से धन लाभ होने की संभावना है। जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। नौकरी या व्यापार में आर्थिक लाभ मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। आप कैरियर के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे। खास लोगों के मार्गदर्शन से आपको अच्छा लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय अच्छा रहेगा। मानसिक रूप से आप काफी खुश रहेंगे। वृद्धि योग की वजह से कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। कमाई के जरिए हासिल होंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। प्रेमियों का समय बहुत ही उत्तम नजर आ रहा है, बहुत ही जल्द प्रेम विवाह होने के योग हैं। कारोबार में बरकत होगी।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगों की कोई बड़ी आर्थिक योजना सफल हो सकती है। अचानक आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। आप अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान दीजिए। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। व्यापार की दृष्टि से समय मिलाजुला रहेगा। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। समाज में नए-नए लोगों से दोस्ती होगी लेकिन आप किसी के ऊपर जल्दी से भरोसा ना करें।

वृषभ राशि वाले लोगों को अपने खानपान में सुधार करने की जरूरत है अन्यथा पाचन से संबंधित समस्या आपको परेशान कर सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। आप जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

मिथुन राशि वाले लोग अपने कामकाज को लेकर काफी परेशान रहेंगे। माताजी की सेहत प्रभावित हो सकती है। किसी काम को लेकर निर्णय शक्ति का अभाव रहेगा। जमीन-जायजाद से संबंधित कार्य में सफलता मिल सकती है। आप अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान दीजिए। मानसिक परेशानी अधिक रहेगी। काम-धंधे में मन लगाना थोड़ा कठिन हो सकता है। व्यापार मिलाजुला रहेगा।

सिंह राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। किसी खास मित्र से मुलाकात हो सकती है। आमदनी से अधिक खर्च बढ़ेंगे, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहने वाले हैं। परिवार के सदस्यों के साथ आपसी मेलजोल रहने वाला है। जरूरत पड़ने पर परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो पहले सोच-विचार जरूर करें अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है।

तुला राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहेगा। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। बातचीत में वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खान-पान में सुधार करने की आवश्यकता है। मानसिक स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें।

धनु राशि वाले लोगों का समय ज्यादातर मनोरंजन के कार्यों में व्यतीत होने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। पिताजी की सहायता से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शादीशुदा जिंदगी सामान्य में रहने वाली है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आपका प्रेम प्रसंग उजागर होने का भय बना हुआ है।

मकर राशि वाले लोगों को बेवजह के वाद-विवाद से दूर रहना होगा। गलत कामों में अधिक धन खर्च हो सकता है। शारीरिक रूप से आप थकान महसूस करेंगे। संतान की समस्या को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों का समय काफी हद तक अच्छा नजर आ रहा है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में आपको सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलेगा।

मीन राशि वाले लोगों का समय ठीक नहीं है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से समय कमजोर नजर आ रहा है। व्यापार में सफलता पाने के लिए आपको अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। आप अपने जरूरी कामों पर फोकस कीजिए। दांपत्य जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी। विदेश में काम कर रहे लोगों को फायदा मिल सकता है। आप किसी महिला की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। प्रेम संबंधित मामलों के लिए समय ठीक नजर आ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button