राशिफल

राशिफल 23 मई: आज महादेव की कृपा से इन 5 राशियों की दूर होगी परेशानी, मिलेंगी ढेर सारी खुशियां

आज आप सोमवार 23 May 2022 Rashifal पढ़ेंगे। हमारे जीवन में राशिफल का बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगाया जा सकता है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार, मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

आप अपना राशिफल पढ़ कर अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है? तो इसके लिए 23 मई 2022 का राशिफल पढ़ें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। आप अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की मदद से अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन बेहतरीन रहेगा। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का समय अच्छा नजर आ रहा है। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सफलता हासिल होने की पूरी संभावना है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा फायदा देगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा ना करें अन्यथा वह आपको धोखा दे सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सावधान रहें। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं, जिससे मन की शांति प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को आज अधिक मेहनत करने की जरूरत है, तभी सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। आप अपने ज्ञान का दायरा बढ़ाने की कोशिश करेंगे। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, जिसके चलते कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो सकता है। कोई पुरानी बात आपके मन को चिंतित करेगी। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। आप अपनी आमदनी बढ़ाने के प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। अचानक संतान पक्ष से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप कोई भी बड़ा निवेश ना करें अन्यथा हानि हो सकती है। आज आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी लेकिन आप अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। दोस्तों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। इस राशि के छात्रों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। किसी मामले में आप भावुक हो सकते हैं। पिताजी की मदद से आपके कुछ अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। शेयर बाजार में निवेश करना फायदेमंद साबित होगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कारोबार में बरकत होगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का दिन फायदेमंद साबित होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको अपने कामकाज में कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। आप अपनी कड़ी मेहनत से कठिन से कठिन कामों को आसानी से पूरे कर लेंगे। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। सोचे हुए कामों में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। किसी पुरानी योजना का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। व्यापार में आ रही बाधाएं खत्म होगी। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। परिवारवालों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आपके अच्छे स्वभाव से कुछ लोग प्रभावित होंगे। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन पहले से काफी बेहतर नजर आ रहा है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिनको आप बखूबी तरीके से निभाएंगे। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों की तबीयत में सुधार आएगा। अचानक आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। भाई बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसको लेकर आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो घर के अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। जीवनसाथी से बेहतर तालमेल बनाकर रखें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन अच्छा नजर आ रहा है। आप अपने साथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। अगर आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। जल्दी बाजी में कोई भी निर्णय लेना ठीक नहीं है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बेहद खास नजर आ रहा है। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आपके सभी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे, जिससे आपका मन बहुत खुश रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। कारोबार में प्रगति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आज आपको कोई नया काम सीखने का अवसर प्राप्त हो सकता है, इससे आपको अधिक फायदा होगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह के अच्छे रिश्ते मिलेंगे। कुछ खास लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में लाभदायक साबित होगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा, जिसके चलते अधूरे काम पूरे होते चले जाएंगे। व्यापार, नौकरी में सफलता मिलने के योग हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। मकान खरीदने का सपना बहुत ही जल्द पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने के योग हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज कारोबार करने वाले लोगों का दिन अच्छा नजर आ रहा है। आज आपका कारोबार और व्यवसाय तेजी से उन्नति करेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। दोस्तों के घर किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कामों की तारीफ करेंगे। विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button