बॉलीवुड

इस हसीना के खातिर करिश्मा के EX-हसबेंड ने छोड़ दिए बीवी-बच्चे, एक्ट्रेस से भी दिखती है खूबसूरत

90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस रही करिश्मा कपूर इन दिनों कम ही फिल्मों में नजर आती है। हालांकि वह सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के साथ जुड़ी हुई है और आए दिन अपनी पोस्ट साझा करती रहती है। बता दें, करिश्मा कपूर ने जहां फिल्मी दुनिया में बड़ा नाम कमाया तो वहीं उनकी निजी जिंदगी काफी उथल-पुथल रही।

karishma kapoor

उन्होंने मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी रचाई थी लेकिन दो बच्चों के जन्म के बाद उनका तलाक हो गया। इसके बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव के साथ शादी रचा ली। बता दे आज प्रिया सचदेव और संजय कपूर अपनी शादी की सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे खास मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं प्रिया और संजय कपूर के बारे में….

दो बच्चों के बाद टूट गई करिश्मा की शादी

karishma kapoor

सबसे पहले बात करते हैं करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी के बारे में। बता दे पहले करिश्मा कपूर की सगाई मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन के साथ हुई थी। लेकिन जल्द ही इन दोनों की सगाई टूट गई। इसी बीच साल 2003 में संजय कपूर और करिश्मा कपूर ने शादी रचा ली। इसके बाद इनके घर दो बच्चों का जन्म हुआ जिनमें बेटी का नाम समीरा कपूर जबकि बेटे का नाम किया कियान कपूर है।

karishma kapoor

हालांकि कुछ दिनों बाद करिश्मा और संजय का रिश्ता खराब हो गया और इन दोनों ने एक दूसरे को तलाक दे दिया। करिश्मा कपूर से अलग होने के बाद ही संजय कपूर प्रिया सचदेवा को डेट करने लगे। कहने वाली यह भी कहते थे कि वह करिश्मा कपूर से शादी करने के बाद से ही प्रिया सचदेवा से मिलने जुलने लगे थे जिसके कारण ही इनका रिश्ता टूट गया।

पार्टी में मिले थे संजय और प्रिया

karishma kapoor

रिपोर्ट की माने तो प्रिया सचदेवा और संजय कपूर की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी जहां से यह दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। कहा जाता है कि इन दोनों के अफेयर की खबर करिश्मा को भी लग गई थी जिसके बाद साल 2014 में इन दोनों ने तलाक की अर्जी दे डाली। इस दौरान करिश्मा ने संजय के ऊपर घरेलू उत्पीड़न के साथ-साथ मारपीट के भी आरोप लगाए थे और फिर साल 2016 में यह दोनों हमेशा के लिए एक दूसरे से अलग हो गए।

karishma kapoor

करिश्मा से अलग होते ही संजय कपूर ने साल 2017 में प्रिया सचदेवा के साथ शादी रचा ली। बता दें प्रिया और संजय का एक बेटा है। हाल ही में जब करिश्मा के बेटे कियान का बर्थडे सेलिब्रेट किया गया था तो इस पार्टी में प्रिया सचदेवा और करिश्मा के एक्स हसबेंड भी शामिल हुए थे।

karishma kapoor

बता दे प्रिया सचदेवा खुद भी पहले से ही शादीशुदा थी। उनकी शादी साल 2006 में मशहूर बिजनेसमैन विक्रम चटवाल से हुई थी जिससे उन्हें एक बेटी भी हुई लेकिन जल्द ही इन दोनों की शादी हो गई। इसके बाद उन्होंने संजय कपूर से दूसरी शादी रचाई।

कौन हैं प्रिया सचदेव?

priya sachdeva

बात की जाए प्रिया सचदेव के बारे में तो उन्होंने विदेशी यूनिवर्सिटी से बिजनेस में मैनेजमेंट किया है। इस दौरान उन्होंने इन्वेस्टमेंट बैंकिंग एनालिस्ट के तौर पर काम किया। इसी बीच उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में काम किया। इसके बाद वह कई पंजाबी म्यूजिक वीडियो में नजर आई जिसमें उन्हें काफी पसंद किया गया। बता दें प्रिया को आदित्य चोपड़ा और तनिषा मुखर्जी की फिल्म ‘नील एंड निक्की’ में भी देखा जा चुका है। वहीं सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग तगड़ी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button