बॉलीवुड

अपने पोते तैमूर के बारे में इतनी बड़ी बात कह दी दादी शर्मिला टैगोर ने, जान कर करीना हुई हैरान

मुंबई: इस समय बॉलीवुड में अगर सबसे ज़्यादा चर्चा कोई पा रहा है तो वह कोई और नहीं बल्कि छोटे नवाब हैं। जी हाँ छोटे नवाब यानी सैफ़ अली खान के बेटे तैमूर अली खान। आजकल तैमूर करीना और सैफ़ की ही नहीं बल्कि कैमरावालों की भी जान बने हुए हैं। जन्म से लेकर अब तक तैमूर का चार्म काम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। तैमूर की क्यूटनेस हर किसी को अपना दीवाना बना देती है। आए दिन तैमूर की कोई ना कोई फ़ोटो सोशल मीडिया पर वायरल होती है और लोगों का ध्यान अपनी तरफ़ आकर्षित कर लेती है।

रहता है उनसे भी ज़्यादा लाइमलाइट में:

करीना कपूर से लेकर सैफ़ तक और परिवार के अन्य सदस्यों ने पहले ही यह बात स्वीकार कर ली है कि इस समय उन लोगों से ज़्यादा तैमूर फ़ेमस हो गया है। सैफ़ अली खान तो यहाँ तक कह चुके हैं कि अब जब भी कोई उनके घर आता है तो बिना उनसे मिले ही तैमूर की फ़ोटो लेकर चला जाता है। तैमूर की दादी शर्मिला टैगोर तो तैमूर की क्यूटनेस पर कुछ ज़्यादा ही फ़िदा रहती हैं। हाल ही में कोलकाता में हुए एक कार्यक्रम के दौरान शर्मिला टैगोर ने ख़ुद यह स्वीकार किया कि इस समय तैमूर उनसे भी ज़्यादा लाइमलाइट में रहता है।

इस तरह से भाव देते हैं जैसे वह अभी से स्टार बन गया हो:

तैमूर ही आजकल मीडिया की सूर्खियों में छाया रहता है। शर्मिला टैगोर ने कहा था कि तैमूर मुझसे भी फ़ेमस हो गया है। हालाँकि शर्मिला टैगोर ने मीडिया को लताड़ लगाते हुए यह भी कहा कि, ‘मीडिया उसे इस तरह से भाव देती है, जैसे वह अभी से स्टार बन गया हो।’ हालाँकि यह बात शर्मिला ने क्यों कही, इसके दो मतलब हो सकते हैं। हो सकता है शर्मिला को तैमूर का इतना फ़ेमस होना अच्छा नहीं लगता हो। या वह तैमूर को कैमरों की नज़रों से बचाना चाहती हैं।

स्कूल में भी बना हुआ है तैमूर का जलवा:

आपको बता दें इन दिनों सैफिना लंदन में छुट्टियाँ मना रहे हैं। हाल ही में वहाँ शूट किया गया तैमूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वीडियो में तैमूर एक गार्डन में खिलौने के साथ खेल रहे हैं, इसके बाद वह चिड़िया घर भी गए। जानकारी के अनुसार तैमूर को कुछ ही दिनों पहले प्री-स्कूल में डाला गया है। वहाँ भी तैमूर का जलवा बना हुआ है। तैमूर ने वहाँ जाते ही कई दोस्त बना लिए हैं। तैमूर को हर कोई अपने हाथों में लेना चाहता है।

रणबीर कपूर तैमूर की वायरल फ़ोटो को करते रहते हैं स्टॉक:

कुछ दिनों पहले तैमूर के मामा रणबीर कपूर ने बताया कि, ‘जब भी में उसे हाथों में लेता हूँ तो उसे देखकर ख़ुद भी सोचने लगता हूँ कि आख़िर ये चीज़ क्या है। ये इस दुनिया का तो हो ही नहीं सकता है। क्यूटनेस का ओवरलोड है।’ रणबीर कपूर ने यह भी कहा कि में ख़ुद को प्रीवलेज मानता हूँ कि मुझे तैमूर को गोद में लेने का सुख मिला है। रणबीर ने यह बात भी स्वीकार की है कि तैमूर की जो भी तस्वीरें वायरल होती है, उसे वो ख़ूब स्टॉक करते हैं। तैमूर ने हाल ही में हेयर काट करवाया था, उसे देखकर भी रणबीर कपूर उसके दीवाने हो गए थे। रणबीर ये भी कहते हैं कि उन्हें तैमूर को देखकर बहुत अच्छा लगता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button