अध्यात्म

इन 4 राशियों के लिए घातक सिद्ध होगा अंगारक योग, दुख के साये में बीतेंगे अगले 45 दिन

ज्योतिष शास्त्र की माने तो हमारी राशियों का सभी 9 ग्रहों से गहरा कनेक्शन होता है। जब ये ग्रह अपनी राशि बदलते हैं तो इसका अच्छा या बुरा असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। 27 जून को ही मंगल ग्रह ने अपनी स्वराशि मेष में गोचर किया। अब दिक्कत ये है कि इस राशि में राहु पहले से उपस्थित हैं। वहीं मंगल भी अगले 45 दिन इसी राशि में रहने वाले हैं। वह 10 अगस्त को मेष राशि से वृषभ राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में राहु और मंगल के एकसाथ होने से अंगारक योग (Angarak Yog) बन रहा है।

अंगारक योग को ज्योतिष शास्त्र में शुभ नहीं माना जाता है। इसकी वजह मंगल ग्रह का खुद एक अग्नि तत्व होना है। ऐसे में राहु का इसके साथ रहना कुछ विशेष राशियों के जीवन में भूचाल ला सकता है। इन राशि के जातकों की लाइफ में एक के बाद एक कई मुसीबतें आ सकती है। ऐसे में इन्हें संभलकर रहने की जरूरत है।

वृषभ राशि

अंगारक योग इस राशि में 12वें स्थान पर बन रहा है। यह भाव हानि और व्यय का होता है। ऐसे में वृषभ राशि के जातकों को अपने खर्चों पर लगाम कसना चाहिए। आमदनी से अधिक खर्चा करना आपकी सेविंग पर नेगेटिव असर डाल सकता है। वहीं शत्रु से विशेषरूप से सावधान रहें। वह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है।

घर में भाई बहनों के बीच लड़ाई झगड़े हो सकते हैं। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना सीखना होगा। कहीं बड़ी मात्रा में पैसा निवेश करने से भी बचें। भारी नुकसान होने के आसार हैं। लंबी यात्रा करने से भी आपको बचना चाहिए। अपने दुखों और मुसीबतों को कम करने के लिए रोज हनुमान चालीसा का पाठ करें। चाहे तो घर में सुंदरकांड करवा लें।

सिंह राशि

इस राशि के 9वें स्थान पर अंगारक योग बन रहा है। यह भाव भाग्य और विदेश यात्रा का कारक होता है। अगले डेढ़ माह सिंह राशि के जातकों का भाग्य बहुत बुरा रहने वाला है। दुर्भाग्य आपके पीछे हाथ धोकर पड़ जाएगा। जो भी काम करना चाहेंगे उसमें बाधा आएगी। विदेश यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो वह भी कैंसिल हो जाएगा। या फिर वहाँ जाकर कोई नुकसान हो जाएगा।

बिजनेस या शेयर मार्केट में पैसा लगाने से बचे। बाहर के खाने पीने से सावधान रहे। अगले 45 दिन दुख ज्यादा रहेंगे। सुख कम हो जाएंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। इन मुसीबतों से घबराए नहीं। यदि आप किसी जरूरतमंद को लाल मसूर की दाल दान में देंगे तो आपकी समस्याओं का अंत हो जाएगा।

तुला राशि

इस राशि के 5वें स्थान पर अंगारक योग का निर्माण हो रहा है। ये स्थान उच्च शिक्षा और लव मैरिज का भाव होता है। इसलिए आपको प्रेम-प्रसंगों के मामलों में असफलता का मुंह देखना पड़ सकता है। वहीं पढ़ाई लिखाई के कामों में भी अड़चनें आएंगी। छात्रों को अपनी मेहनत का उचित फल नहीं मिलेगा।

घर में लड़ाई झगड़े हो सकते हैं। नौकरी में दिक्कत आएगी। परिवार में अशान्ति का माहौल रह सकता है। अपनी तबीयत का विशेष ध्यान रखना होगा। इन समस्याओं के समाधान के लिए मंगलवार को हनुमान जी को लाल सिंदूर का चोला चढ़ाएं। इससे राहत मिलेगी।

मकर राशि

अगले 45 दिन मकर राशि के जातकों के लिए भी तकलीफदेह हो सकते हैं। खर्चे थमने का नाम नहीं लेंगे। मानसिक तनाव रह सकता है। आय से ज्यादा खर्चा होगा। सैलरी कम पड़ जाएगी। किसी से उधार लेने की नौबत आ सकती है। क्रोध और वाणी पर संयम न रखा तो बड़ा नुसकान हो सकता है।

समाज में इज्जत कम हो सकती है। यात्रा के दौराल चोरी हो सकती है। पति पत्नी के बीच रिश्ते बिगड़ सकते हैं। संतान से कष्ट मिल सकता है। इन समस्याओं के समाधान के लिए मंगलवार को हनुमान चालीसा पढ़ना चाहिए। घर में सुंदरकांड भी करवाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button