बॉलीवुड

मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी सुरभि के सामने फ़ैल हैं श्वेता तिवारी, लाइमलाइट से रहती है कोसों दूर

भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता मनोज तिवारी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपने निजी जीवन के कारण भी सुर्खियों में रहे हैं। बता दें, मनोज तिवारी ने अपनी जिंदगी में दो शादियां की। हालांकि उनकी पहली शादी कुछ समय के बाद ही टूट गई। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी रचाई। मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी सुरभि तिवारी खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्रियों से भी आगे है। आज हम आपको बताएंगे मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी सुरभि तिवारी की कुछ अनसुनी बातें और उनकी खूबसूरत तस्वीरें…

manoj tiwari

इस एक्ट्रेस की वजह से टूटी एक्टर की शादी
सबसे पहले हम आपको बता दें कि मनोज तिवारी ने साल 2000 में रानी तिवारी से शादी रचाई थी जिनसे उन्हें एक बेटी हुई। मनोज तिवारी और रानी तिवारी की बेटी का नाम रीति तिवारी है जो अक्सर अपने पिता के साथ दिखाई देती है। वहीं सोशल मीडिया पर भी रीती की तस्वीरें वायरल होती रहती है। हालांकि साल 2012 में मनोज और रानी का तलाक हो गया।

manoj tiwari

इसके पीछे की वजह पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी बताई जाती है। हालाँकि मनोज तिवारी ने कभी इस पर कोई रिएक्ट नहीं किया। इसके बाद मनोज तिवारी कुछ दिनों तक अकेले रहे। फिर साल 2020 में उन्होंने मशहूर सिंगर सुरभि तिवारी के साथ शादी रचा ली। इस दौरान मनोज तिवारी का नाम काफी सुर्ख़ियों में रहा।

manoj tiwari

manoj tiwari

इतना ही नहीं बल्कि, एक्टर को दूसरी शादी करने के दौरान आलोचना का सामना भी करना पड़ा। बता दें, पिछले दिनों ही मनोज तिवारी 51 साल की उम्र में तीसरी बार पिता बने हैं। सुरभि तिवारी से शादी रचाने के बाद मनोज तिवारी के घर दो बेटियों का जन्म हुआ।

manoj tiwari

कौन हैं मनोज तिवारी की दूसरी बीवी?
बता दें, सुरभि तिवारी भी मनोज तिवारी की तरह ही पर जाना माना नाम है जो भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान रखती है। वह भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर सिंगर है जिन्होंने कई फिल्मों में गाने गाए हैं। बता दे सिंगर होने के साथ-साथ सुरभि तिवारी ट्रस्टी ऑफ मृदुल फाउंडेशन को भी संभालती है जिसके जरिए वह जरूरतमंद लोगों की मदद करती है।

manoj tiwari

इसके अलावा सुरभि तिवारी Rhiti Productions Pvt. Ltd की डायरेक्टर भी हैं। खास बात यह है कि सुरभि तिवारी दिखने में बला की खूबसूरत है लेकिन उन्हें लाईमलाईट में रहना पसंद नहीं। वर्तमान में सेलेब्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है तो वहीं सुरभि तिवारी इंस्टाग्राम से भी कोसों दूर रहती है।

manoj tiwari

हालांकि वह ट्विटर का इस्तेमाल करती है जहां पर भी अक्सर बड़े-बड़े मुद्दों पर अपनी राय साझा करती है। वायरल इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि, सुरभि तिवारी काफी स्टाइलिश तरीके से रहना पसंद करती है। वहीं फैंस भी मनोज तिवारी और सुरभि की जोड़ी को खूब पसंद करते हैं।

manoj tiwari

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button