अध्यात्म

नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा की पसंदीदा लगाएं यह 9 भोग, माता रानी होंगी प्रसन्न

नवरात्रि के दिन जैसे ही आरंभ होते हैं चारों तरफ सुख-समृद्धि का वातावरण नजर आता है, माता रानी के भक्तों में नवरात्रि के दिनों में एक अलग ही उमंग नजर आती है, सभी भक्त माता की भक्ति में लीन रहते हैं, इस बार नवरात्रि का त्यौहार 29 सितंबर से आरंभ हो रहा है, यह शारदीय नवरात्रि है और यह 7 अक्टूबर को खत्म होगी, 8 अक्टूबर को विजयदशमी का त्यौहार मनाया जाएगा, लोग नवरात्रि पर माता की आराधना के लिए व्रत उपवास और इनकी विशेष पूजा अर्चना करते हैं, 9 दिनों तक माता के नौ रूपों की अलग-अलग दिन पूजा की जाती है और 9 दिनों तक माता के अलग-अलग रूपों को अलग-अलग भोग भी लगाया जाता है।

ऐसा बताया जाता है कि जो भक्त अपने सच्चे मन से माता रानी को भोग लगाता है उस भोग को माता रानी अवश्य ग्रहण करती है परंतु माता रानी को नवरात्रि के दिनों में यह 9 भोग अति प्रिय है, ऐसा माना जाता है कि जो भक्त यह भोग लगाता है उसकी सभी मनोकामनाएं माता पूरी करती है और उसके घर परिवार में खुशियां बनी रहती है, उसको अपने जीवन में कभी भी धन का अभाव का सामना नहीं करना पड़ता है, आखिर यह 9 भोग कौन से हैं आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देने वाले हैं।

नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा की पसंदीदा लगाएं यह 9 भोग

  • नवरात्रि के पहले दिन शैलपुत्री की पूजा की जाती है और इनको सफेद रंग से बनी हुई चीजें बेहद पसंद है, माता शैलपुत्री ने पर्वतराज हिमालय के यहां पुत्री के रूप में जन्म लिया था जिसकी वजह से इनका नाम शैलपुत्री पड़ा है, अगर आप नवरात्रि के दिनों में इनको गाय का घी, सफेद मिठाई या सफेद अनाज का भोग लगाते हैं तो यह अति प्रसन्न होंगी।
  • नवरात्रि के दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी माता की पूजा की जाती है, आप इनको भोग के रूप में मिश्री, चीनी और पंचामृत लगा सकते हैं, आप चाहे तो इसका दान भी कर सकते हैं।

  • नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के रूप चंद्रघंटा की पूजा की जाती है, आप इनको दूध और उससे बनी हुई चीजों का भोग लगाएं।
  • नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा अर्चना होती है, आप इनको भोग के रूप में मालपुआ अर्पित कीजिए।
  • नवरात्रि के पांचवे दिन स्कंदमाता की पूजा अर्चना की जाती है, शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि अगर इस दिन केला अर्पित किया जाए तो इससे शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है।
  • नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा अर्चना की जाती है, आप इनको भोग के रूप में शहद और लौकी अर्पित कर सकते हैं।

  • नवरात्रि के सातवें दिन में मां कालरात्रि की पूजा अर्चना की जाती है, आप इनको गुड़ से बनी हुई चीजों का भोग लगाएं।
  • नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी की पूजा अर्चना की जाती है, आप इनको नारियल का भोग लगा सकते हैं।
  • नवरात्रि के नौवें दिन सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की जाती है, आप इस दिन माता को तिल अर्पित करें, इससे आपको विशेष फल की प्राप्ति होगी, इसके अलावा माता को आप घर में बनी हुई खीर, हलवा, पुरी का भी भोग लगाएं, इससे आपके जीवन में सुख शांति आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button