समाचार

सर लड़कियां हमे रसगुल्ला बोलती हैं.. गाना गाती हैं, क्लास 7 के लड़कों ने प्रिंसिपल को लिखी चिट्ठी

स्कूल के दिन भी क्या दिन हुआ करते थे। तब वहाँ हर प्रकार के स्टूडेंट्स होते थे। कोई बहुत मस्ती करने वाला तो कोई बहुत पढ़ाकू और सीधा। अधिकतर यही देखा जाता था कि क्लासरूम में लड़के बड़े उधमी होते थे। लड़कियों को परेशान करते थे। ऐसे में लड़कियां उनकी शिकायत अपने स्कूल के प्रिंसिपल से कर दिया करती थी।

क्लास 7 के लड़कों ने की लड़कियों की शिकायत

लेकिन अब जमाना बदल गया है। लड़कियां न सिर्फ लड़कों की बराबरी कर रही है बल्कि उनसे आगे भी निकल रही है। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये चिट्ठी को ही पढ़ लीजिए। इसमें 7वीं क्लास के लड़कों ने प्रिंसिपल से शिकायत की है कि लड़कियां क्लास में उन्हें उल्टे सीधी नाम लेकर पुकारती हैं। औकात में रहने को कहती है। खूब हल्ला और डायलॉगबाजी करती हैं। यहां तक कि ओम फोम धर्राटे काटती हैं।

दरअसल सोशल मीडिया पर एक चिट्ठी बड़ी वायरल हो रही है। इस चिट्ठी में 7वीं क्लास के लड़कों ने अपने क्लास की लड़कियों प्रिंसिपल से भर-भर के शिकायत की है। लड़कियों को लड़कों से माफी मंगवाने को भी कहा है। यह अनोखा मामला उत्तर प्रदेश के नवोदय विद्यालय औरैया का है।

चिट्ठी में बयां किया अपना दुख

चिट्ठी में छात्रों ने लिखा है  “सेवा में, श्रीमान प्राचार्यजी। जवाहर नवोदय विद्यालय तैय्यापुर, औरैया। विषय: कक्षा सात (अ) की लड़कियों को लकड़ों से माफी मांगने हेतु। महोदय, सविनय निवेदन है कि हम लोग कक्षा सात (अ) के छात्र है। लड़कियां हमसे गलत शब्द कहती हैं। जैसे लल्ला, पागल, औकात में रहो।

लड़कों ने आगे लिखा “लड़कियां लड़कों का नाम बिगाड़ती हैं। हमे डामर, रसगुल्ला और लल्ला की तरह रहो कहती हैं। लड़कियां शोर मचाती हैं। गाना गाती हैं और डायलॉगबाजी करती हैं। ओम फोम धर्राटे काट रही हैं।” इसके बाद लड़कों ने शोर मचाने वाली लड़कियों के नाम भी लिखे।

प्रिंसिपल ने कही ये बात

जब ये चिट्ठी वायरल हुई तो नवोदय विद्यालय औरेया के प्रिंसिपल डॉक्टर संजीव गुप्ता ने कहा कि ये मामला दो महीने पहले का है। मुझे अभी इसकी जानकारी लगी है। इसे लेकर मेरी स्टाफ मीटिंग हुई थी। मुझे बताया गया कि ये चिट्ठी लड़कों ने वॉर्डन को दी थी। वॉर्डन ने लड़के-लड़कियों से बात मसला सुलझा लिया था। हालांकि मैंने टीचर्स से कहा है कि आगे से ऐसी बातें मुझे जरूर बताई जाए।

उधर चिट्ठी वायरल होने के बाद लोगों ने मजेदार कमेंट्स करना शुरू कर दिए। एक ने कहा ‘अब इसी बहाने पुरुष आयोग का गठन कर दो।’ फिर दूसरा यूजर बोला ‘यदि लड़कियों को हर चीज में बराबरी करनी है तो उन्हें बराबर सजा भी मिलना चाहिए।’ वहीं कुछ लोग लड़कों की सुंदर हैंडराइटिंग की तारीफ करने लगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button