बॉलीवुड

ताबड़तोड़ फिल्में करने के लिये जानी जाती हैं ये अभिनेत्रियां, इन्होंने की है 267 फिल्में

बॉलीवुड में समय के साथ  कई अभिनेत्रियां आई और गयी पर इनमें से कुछ ऐसी है जिन्होंने अपनी अदाओं और कला से इस कदर फैंस का दिल जीत लिया की आज भी वह सभी के दिलों में बसती है। आइये जानते है कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में जो दशकों से हमारे दिल पर राज कर रही है।

माधुरी दीक्षित :- 90 के दशक से लेकर आजतक माधुरी का स्टारडम कायम है। बॉलीवुड की ‘धकधक गर्ल’ को कौन नही जानता। अपनी बेहतरीन अदाओं और नजाकत के लिए मशहूर माधुरी की तारीफ आज के जमाने की नई एक्ट्रेस भी करते नही थकती। कोई उन्हें अपना इंस्पिरेशन समझता है तो कोई उनकी खूबसूरती पर फिदा हो जाता है। इस तरक्की को हासिल करने के लिए माधुरी को कम पापड़ नही बेलने पड़े थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म अबोध से की थी। शुरुआत में उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा था पर अपनी फिल्म तेजाब के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नही देखा। इस फिल्म का हिट हुआ गाना “एक , दो, तीन ” आज भी लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देता है। 1988 में फिल्म दयावान में अपने से 21 साल बड़े विनोद खन्ना को किस करने पर उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। 1999 में उन्होंने डॉ.श्रीराम नेने से शादी कर ली जिनसे उन्हें एक बेटा रियान और बेटी एरिन है। 14 बार फिल्म फेयर में नॉमिनेट हुई माधुरी चार बार इसे जीत भी चुकी है। हाल ही में उन्होंने अपना 52 वां बर्थडे मनाया। संजय दत्त  के साथ हमेशा उनका नाम जोड़ा गया। 25 साल बाद माधुरी करण जौहर की फिल्म कलंक में संजय के साथ दिखी। अबतक माधुरी के नाम 75 फिल्मे दर्ज है।

शबाना आज़मी :- शबाना ने फिल्मी करियर की शुरुआत अंकुर मूवी से की थी। वह बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक होने के साथ जावेद अख्तर की दूसरी पत्नी भी है। शबाना अबतक 139 फिल्में कर चुकी है। सामाजिक मुद्दों पर उनकी आवाज़ हमेशा बुलंद रहती है। इस साल लोकसभा चुनाव में उन्होंने बिहार, बेगुसराय से सीपीआई के प्रत्याशी कन्हैया कुमार का खुलकर प्रचार किया था।

हेमा मालिनी :- बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल कह लो या बसंती इन्हें कौन नही जानता। अभिनेत्री, निर्देशक, निर्माता, नर्तक और डांसर इन सभी गुड़ के साथ हेमा मल्टी पैकेज से कम नही। एक समय था जब तमिल निर्देशक श्रीधर ने उन्हें लेने से मना कर दिया था क्योंकि उन्हें हेमा में स्टार अपील नही दिखता था। समय के साथ यह गलतफैमी भी हेमा ने दूर कर दी। 154 फिल्में कर चुकी हेमा अब राजनीति में सक्रिय है फिलहाल वो मथुरा से बीजेपी सांसद है।

रेखा :- भानुरेखा गणेशन यह वह नाम है जिसने बॉलीवुड से लेकर टॉलीवॉइड तक नाम कमाया। रेखा की खूबसूरती आज भी बरकरार है। उन्होंने न केवल अपनी अदा बल्कि नृत्य से करोड़ों दिलों पर राज किया। अपने 40 साल के करियर में रेखा 154 फिल्म कर चुकी है।साथ ही उन्हें पदम् श्री जैसे सर्वोच्च सम्मान से भी नवाज़ा जा चुका है।

श्री देवी :- श्री अम्मा यंगेर अय्यपन उर्फ़ श्री देवी या हवा हवाई गर्ल जो भी कह लो लोग इन्हें इन तीनों नामो से जानते है। श्री देवी सबसे ज्यादा फिल्म करने के साथ 90 के दशक की सबसे महंगी हीरोइन भी थी। उन्होंने 73 तमिल, 25 मलयालम, 6 कन्नड, 91 तेलगु, 72 हिंदी फिल्में की है। साथ ही उन्हें 5 बार फिल्म फेयर अवार्ड से नवाज़ा गया है। 24 फरवरी 2018 में उनका निधन हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button