बॉलीवुड

फैन के साथ रणबीर कपूर की बदसलूकी! सेल्फी के बाद फेंक दिया शख्स का फ़ोन: Video

बॉलीवुड इंडस्ट्री के चॉकलेटी और हैंडसम हंक कहे जाने वाले अभिनेता रणबीर कपूर को भला कौन नहीं जानता। रणबीर कपूर आए दिन चर्चा में रहते हैं, कभी वह अपनी फिल्मों के कारण सुर्खिया बटोरते हैं तो कभी उनकी निजी जिंदगी चर्चा में आ जाती है। बता दें, फैंस के बीच भी रणबीर कपूर की दीवानगी काफी है। जब भी रणबीर किसी इवेंट, फंक्शन या फिर मुंबई की गलियों में सपोर्ट किए जाते हैं तो फैंस उनके साथ सेल्फी लेने के लिए बेकरार रहते हैं। लेकिन हाल ही में रणबीर कपूर ने कुछ ऐसा कर दिया कि उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह अपने एक फैन के साथ बदसलूकी करते हुए नजर आए और उन्होंने फैन का मोबाइल उठा कर फेंक दिया। तो आइए जानते हैं रणबीर कपूर से जुड़ा ये पूरा मामला क्या है?

ranbir kapoor

फैन संग रणबीर कपूर का ऐसा रवैया
बता दें, रणबीर कपूर का यह वीडियो वायरल भयानी ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फैन रणबीर कपूर के साथ सेल्फी लेने के लिए काफी उतावला हुआ जा रहा है। इस दौरान रणबीर कपूर भी खुशी-खुशी सेल्फी लेते हैं। इसके बाद शख्स दोबारा सेल्फी लेने की कोशिश करता है, लेकिन इस दौरान रणबीर कपूर गुस्सा में आ जाते हैं और वह शख्स का फोन हाथ में लेकर पीछे की तरफ फेंक देते हैं।

सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का यह वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग रणबीर पर भड़क रहे हैं तो कई लोगों ने वीडियो की सच्चाई कुछ और ही बताई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन
दरअसल, ज्यादातर यूजर्स यह कयास लगाए जा रहे कि, ये वीडियो एक विज्ञापन का है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “यह एक एड का वीडियो है। अभी इसका अगला पार्ट आना बाकी है।” एक ने कहा कि, “और बने इनके फैन।” एक यूजर ने लिखा कि, “शायद रणबीर एक बढ़िया फोन दिलाना चाहते हैं।” एक ने कहा कि, “ऐसा भी क्या हो गया आखिर?” एक दूसरे ने लिखा कि, “रणबीर परेशान हो गए होंगे। इसलिए उन्होंने ऐसा किया।” हालांकि अभी तक इसकी असल सच्चाई सामने नहीं आई है।

ये हैं रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म
बात की जाए रणबीर कपूर के काम के बारे में तो इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को लेकर चर्चा में है। फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है जिसे फैंस की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली। यह फिल्म एक रोमांटिक और कॉमेडी फिल्म होगी जिसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर मुख्य किरदार में होंगी।

श्रद्धा और रणबीर कपूर की यह फिल्म 8 मार्च 2023 यानी कि होली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसके अलावा रणबीर कपूर के पास फिल्म ‘एनीमल’ है जिसमें वह साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएँगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button