अन्य

महिलाओं के इन 5 अंगों को सबसे पहले देखते हैं पुरुष,बॉयफ्रेंड बनाने से पहले जानें ये जरुरी बातें

अक्सर लड़कियों की मन में ये ख्याल रहता है कि जब वो किसी लड़के से मुलाकात करने जाती है तो आखिर सबसे पहले लड़का उनमें क्या नोटिस करता है? या फिर वह लड़का लड़की में ऐसा क्या देखता है जिसकी बाद वह लड़की की तरफ आकर्षित होने लगता है? ऐसी कई लड़कियां हैं जिनके मन में इस तरह के सवाल पैदा होते हैं। अक्सर महिलाओं को यही लगता है कि ज्यादातर लड़के उनके लुक्स पर आकर्षित होते हैं। हालांकि यह काफी हद तक सच नहीं है।

खूबसूरती और आकर्षण के अलावा भी महिलाओं में ऐसी कई अच्छाइयां होती है जिन पर पुरुष ध्यान देते हैं। तो यह जानते हैं आखिर पुरुष महिलाओं में कौन सी चीजों को लेकर आकर्षित होते हैं…?

relationship

खुले हुए बाल करते हैं असर
एक स्टडी के अनुसार बताया गया है कि कोई भी पुरुष महिला को देखते वक्त उसमें 5 चीजें नोटिस करता है। इसमें सबसे पहली चीज है उसके बाल। यानी कि महिला खुले और लहराते हुए बालों में है तो पुरुष उसे नोटिस करता है। शैंपू मैन्युफैक्चरर इन पेंटीन के एक सर्वे के मुताबिक, 34 फ़ीसदी पुरुष केवल महिलाओं के खुले बालों की तरफ आकर्षित हो जाते हैं। वहीं 44 फ़ीसदी पुरुष ने यह माना भी है कि वह महिला के बंधे बालों के मुताबिक खुले बालों वाली महिला की तरफ जल्दी आकर्षित होते हैं।

ड्रेसिंग सेन्स
इसके बाद पुरुष इस बात पर गौर करते हैं कि लड़की के कपड़े किस तरह के हैं। यदि लड़की अच्छे ड्रेस अप के साथ दिखाई देती है तो लड़के उनकी तरफ जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। एक स्टडी के अनुसार करीब 26 फ़ीसदी पुरुष महिलाओं के ड्रेसअप को देखकर ही उन्हें अप्रोच करने लगते हैं। यदि एक महिला ने साफ-सुथरे कपड़े और ब्राइट कलर के कपड़े पहने हैं तो पुरुष जल्दी ही उनकी तरफ आकर्षित हो जाएंगे।

relationship

मुस्कराहट
स्माइल एक ऐसी खूबसूरती है जो बिना मेकअप के आपके चेहरे पर छलकती है। दरअसल, कोई भी इंसान जब स्माइल करता है तो उसकी खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में जब लड़कियां मुस्कुराती है तो भी पुरुष उनकी तरफ आकर्षित हो जाते हैं। match.com की स्टडी के मुताबिक ज्यादातर लड़के लड़कियों की हंसी पर मर मिटते हैं। 88 फीसदी लड़कों ने यह माना है कि जब वे पहली बार अपने पार्टनर के साथ डेट पर गए तो उनकी मुस्कुराहट ने उनका दिल जीत लिया।

relationship

यानी कि, महिला यदि मुस्कुराती हुई दिखाई दे तो पुरुष उनकी तरफ आकर्षित होते हैं। इसके अलावा महिला यदि होठों पर लिपस्टिक का इस्तेमाल करती है, यानी कि रेड लिपस्टिक का इस्तेमाल करती है तो यह पुरुषों पर जल्दी ज्यादा असर डालती है। इसके अलावा पिंक लिपस्टिक की तरफ भी लड़के आकर्षित होते हैं।

पर्सनल हाइजीन
इसके अलावा पुरुष महिलाओं की पर्सनल हाइजीन पर भी ध्यान देते हैं। दरअसल आजकल लड़कियां नाखून बढ़ाने की काफी शौकीन है लेकिन इन नाखूनों को साफ-सुथरी रखना भी एक शौक रहना चाहिए। क्योंकि जब लड़की के नाखून गंदे और अजीब ढंग से होंगे तो वह पुरुषों उन पर कोई खास असर नहीं छोड़ पाएगी। एक स्टडी के मुताबिक वे लड़के लड़कियों की तरफ काफी आकर्षित होते हैं जो अपने नाखूनों को साफ सुथरा और अच्छे से रखती है।

relationship

आँखों से भी हो सकता है प्यार
सबसे आखिर में पुरुष महिलाओं में नोटिस करते हैं उनकी आंखें….। यानी कि लड़कियों की आंखें लड़के पर जादू कर सकती है। एक अध्ययन के मुताबिक 70 फ़ीसदी लड़के लड़कियों की आंखों को ध्यान से देखते हैं। लड़कों के ऊपर लड़कियों की आंखें काफी असर करती है। इसके अलावा यह भी माना जाता है कि ज्यादातर लड़के लड़कियों के ब्रेस्ट पर अधिक ध्यान देते हैं। हालांकि यह बात काफी हद तक सच नहीं है।

relationship

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button