बॉलीवुड

बिपाशा बसु के घर गुंजी किलकारी, नन्ही बच्ची को लाड़ करते नजर आए करण सिंह ग्रोवर

बॉलीवुड इंडस्ट्री की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार भी बिपाशा बासु की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में बिपाशा बसु अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ नजर आ रही है और इन दोनों के साथ एक क्यूट सा बच्चा भी दिखाई दे रहा है जिसे देखने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि बिपाशा बसु मां बन गई है। इतना ही नहीं बल्कि कई लोग उन्हें मां बनने पर बधाई भी देने लगे। तो आइए जानते हैं इस वायरल तस्वीर की सच्चाई क्या है?

नन्हे बच्चे के साथ वायरल हुई तस्वीरें
गौरतलब है कि, बिपाशा बसु इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी फेज इंजॉय कर रही है और वह किसी भी वक्त बच्चों को जन्म दे सकती है। पिछले दिनों ही बिपाशा बासु ने मेटरनिटी फोटो शूट कर करवाया था जो काफी चर्चा में रहा था और उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी थी कि वह कभी भी बच्चों को जन्म दे सकती है। ऐसे में जैसे सोशल मीडिया पर ये तस्वीर वायरल हुई तो फैंस ये कयसा लगाने लगे कि, एक्ट्रेस मां बन गई है।

bipasha basu

हालांकि आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक्ट्रेस अभी तक मां नहीं बनी है। यह बच्ची बिपाशा की नहीं बल्कि टीवी दुनिया के जाने माने एक्टर विवान भटेना की है। दरअसल, बिपाशा और करण, विवान की बेटी से मिलने के लिए गए थे जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। बता दें, विवान करण ग्रोवर के करीबी दोस्त हैं।

bipasha basu

इस तस्वीर को साझा करते हुए करने के कैप्शन में लिखा था कि, “आज इस खूबसूरत नन्ही परी से मिलकर बहुत अच्छा लगा। निवाया नाम है” बस इस तस्वीर को देखने के बाद ही कई लोग ये समझने लगे कि बिपाशा बसु मां बन गई है। हालांकि अभी बिपाशा बसु की तरफ से गुड न्यूज़ मिलने के लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है।

bipasha basu

‘अलोन’ के सेट से शुरू हुआ था करण-बिपाशा का अफेयर
गौरतलब है कि बिपाशा बसु और करण की शादी साल 2016 में हुई थी। इन दोनों की मुलाकात फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर हुई थी। यहां पर इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और एक दूसरे को डेट करने के बाद यह शादी के बंधन में बंध गए। अब शादी के 6 साल बाद कपल माता पिता बनने वाले हैं। पिछले दिनों खुद बिपाशा ने प्रेगनेंसी की घोषणा करते हुए कहा था कि, ‘एक नया टाइम, नया फेज…एक नई रोशनी ने हमारी जिंदगी में एक नया शेड जोड़ दिया है।

bipasha basu

ये पहले से भी ज्यादा कंप्लीट कर रहा है। हमने अलग-अलग अपनी जिंदगी की शुरुआत की थी और फिर हम दोनों एक दूसरे से मिले और तब से हम साथ हैं। सिर्फ दो लोगों के लिए इतना प्यार बहुत ज्यादा है। ये हमें अनफेयर लगता है इसलिए जल्द ही हम दो से तीन होने वाले हैं। हमारा बेबी जल्द ही हमें ज्वॉइन करने वाला है।”

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button