बॉलीवुड

जल्द लगेगी एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के हाथों में मेहंदी, नेता राघव चड्ढा संग शादी की तैयारी शुरू!

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपने अफेयर को लेकर जोरों शोरों से सुर्खियों में है। दरअसल, हाल ही में परिणीति चोपड़ा को आम आदमी पार्टी यानी कि ‘आप’ के नेता और सांसद राघव चड्ढा के साथ देखा गया जिसके बाद सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ उनके अफेयर की खबरें सामने आ रही है।

parineeti chopra

इतना ही नहीं बल्कि अब तो यह भी चर्चा होने लगी है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे और इन दोनों के परिवारों ने भी आपस में बातचीत कर ली है। तो आइए जानते हैं आखिर इस वायरल खबर का सच क्या है?

डिनर डेट पर स्पॉट हुआ कपल!

parineeti chopra

दरअसल, हुआ यूं कि हाल ही में परिणीति चोपड़ा को राजनेता राघव चड्ढा के साथ मुंबई के एक पॉश रेस्टोरेंट में डिनर करते हुए देखा गया। इस दौरान दोनों ने मैचिंग ड्रेस भी पहनी हुई थी जिसके बाद इन्होंने पैपराजी को भी जमकर पोज दिए। ऐसे में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन देने लगे। इतना ही नहीं बल्कि हर तरफ यह भी खबर आ रही है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के परिवार वालों ने भी एक दूसरे से बात कर ली है।

कहा जा रहा है कि शादी का डिस्कशन भी शुरू हो गया है। वही एक सूत्र के मुताबिक कहा गया कि, “अभी तक कोई फॉर्मल सेरेमनी नहीं हुई है। लेकिन परिवारों के बीच इसे लेकर डिस्कशन चल रहा है। जल्दी ही कोई सेरेमनी होगी। दोनों परिवार उन्हें साथ देखकर खुश हैं। लेकिन दोनों ही अपने-अपने शेड्यूल्स में व्यस्त हैं, जिसके चलते किसी भी सेरेमनी के लिए डेट निकाल पाना मुश्किल हो रहा है। सेरेमनी काफी छोटे स्तर पर होगी, जिसमें करीबी फैमिली मेंबर्स ही शामिल होंगे।”

parineeti chopra

पहले भी मुलाकात कर चुके हैं परिणीति और राघव

parineeti chopra

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा काफी लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं। दरअसल, इन दोनों ने यूके में एक साथ पढ़ाई की थी। कहा जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल में पढ़ाई कर रही थी जबकि राघव राघव चड्ढा लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स की पढाई कर रहे थे। यह दोनों जनवरी में लंदन में हुए यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर अवार्ड में भी शामिल हुए थे। हालांकि अभी तक इनकी शादी और डेटिंग पर ऑफिशियली बयान सामने नहीं आया है।

वहीं जब राघव चड्ढा से इस बारे में सवाल किया गया कि, “आप मुंबई में एक साथ देखे गए थे, क्या शादी की अफवाहें सच हैं?” इस पर राजनेता मजाकिया रिएक्शन देते हुए कहा कि, “राजनीति के सवाल करें, परिणीति के नहीं।

parineeti chopra

” अब आपको इसके लिए इंतजार करना पड़ेगा कि आखिर इस खबर में कितनी सच्चाई है? लेकिन जिस तरह से राघव चड्ढा ने इस सवाल का जवाब मजाकियां अंदाज में दिया उसे सुनने के बाद यही कयास लगाए जा रहे हैं कि यह दोनों एक दूसरे के प्यार में है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button